: राजधानी में 48 वें नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ
Thu, Oct 5, 2023
रायपुर
छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा रायपुर के शंकर नगर स्थित बालाजी उद्यान में 48 वें नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा तथा छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा रहे। योगाभ्यास केन्द्र का संचालन योग प्रशिक्षक श्री प्रदीप साहू द्वारा प्रतिदिन सुबह 06 से 07.30 बजे तक किया जाएगा।
गौरतलब है कि अग्रसेन चौक रायपुर में 47 वें नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ श्री ज्ञानेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस प्रकार योग आयोग द्वारा राजधानी रायपुर में लगातार नि:शुल्क योगाभ्यास केन्द्र खोले जा रहे हैं, जिनका लाभ आमजनता को मिल रहा है। श्री ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा प्रदेश में आमजनों के स्वास्थ को सुदृढ़ बनाने के लिए निरन्तर नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का प्रारंभ किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ पूरे विश्व पहचाना जा सके इसके लिए हम सदैव तत्पर हैं।
श्री कुलदीप जुनेजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग राज्य के आमजनों को शारीरिक और मानसिक रूप स्वस्थ रखने का महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में वार्ड के पार्षद श्री अमितेश भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में योग साधकगण उपस्थित रहे।

: दो करोड़ तीन लाख 60 हजार 240 मतदाता करेंगे मतदान
Thu, Oct 5, 2023
रायपुर
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर बुधवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने अंतिम मतदाता सूची जारी करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में दो करोड़ तीन लाख 60 हजार 240 मतदाता मतदान करेंगे।
छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में बताया कि प्रदेश में निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद आज सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। आज प्रकाशित सूची के अनुसार राज्य में कुल दो करोड़ तीन लाख 60 हजार 240 मतदाता हैं।
इनमें एक करोड़ एक लाख 20 हजार 830 पुरूष मतदाता, एक करोड़ दो लाख 39 हजार 410 महिला मतदाता और 790 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद राज्य में सात लाख 19 हजार 825 मतदाता बढ़े हैं। इससे पहले 28 सितंबर तक दावा आपत्तियों का निराकरण किया गया। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और श्री बिपिन माझी सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी पत्रकार-वार्ता में मौजूद थे।