: राशन घोटाला.. घोटालेबाज के खिलाफ एफ आई आर का आदेश
Mon, Oct 23, 2023
रायपुर
राजधानी में दो राशन दुकान 441001104 और 441001106 जय अम्बे प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार द्वारा हर महीने 300- 300क्विंटल चांवल की हेराफेरी की दो दो बार जांच किए जाने के बाद भी कार्यवाही न होने पर शिकायतकर्ता मधुसूदन मिश्रा द्वारा उच्च न्यायालय बिलासपुर से आदेश करवाने के बाद अंतत: संचालनालय के अधिकारियों ने दो साल बाद एफ आई आर के आदेश जारी कर दिया है। शिकायतकर्ता मधुसूदन मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए दस्तावेजी साक्ष्य भी प्रस्तुत किया।मधुसूदन मिश्रा ने बताया कि 19जून 2021 को खाद्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को लिखित शिकायत किया गया था कि नरेश बाफना, उनके पुत्र सौरभ बाफना और पत्नी चंचल बाफना द्वारा फर्जी तरीके से जय अम्बे प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार के सदर बाजार स्थित सहकारी बैंक के खाता क्रमांक624003073031 का अवैध संचालन कर राशि जमा कर दो राशन दुकानों का फर्जी संचालन किया और हर महीने। बड़ी मात्रा में चांवल की हेराफेरी की।20सितंबर 2020को खाद्य निरीक्षकों द्वारा जांच कर रिपोर्ट देने के बावजूद तत्कालीन फूड कंट्रोलर अनुराग सिंह भदौरिया ने प्रकरण को दबा दिया। इस फर्जी उपभोक्ता भंडार के संचालक नरेश बाफना ने खाद्य संचालनालय के एक अधिकारी से मिलकर एफ आई आर के आदेश को दो साल तक दबवाए रखा। अंतत: शिकायतकर्ता को उच्च न्यायालय बिलासपुर की शरण लेना पड़ा। उच्च न्यायालय के द्वारा एफ आई आर के आदेश दिए जाने के बाद तीन माह तक संचालनालय में फाइल को दबा कर रखा गया। अंतत: नरेश बाफना, सौरभ बाफना और श्रीमती चंचल बाफना के खिलाफ एफ आई आर के आदेश खाद्य संचालक जितेंद्र शुक्ला द्वारा कलेक्टर रायपुर को 13/10/2023 को भेज दिया गया है।मधुसूदन मिश्रा ने जांच के बावजूद कार्यवाही न करने और फाइल को दबाने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है।
: कांग्रेस ने तेल कंपनियों के खिलाफ निर्वाचन आयोग में किया शिकायत
Mon, Oct 23, 2023
रायपुर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को पत्र लिखकर तीन तेल कंपनियों और गैस एजेंसियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया है। शिकायत में उन्होंने तर्क दिया है कि आदर्श आचार संहिता के परिपालन में केन्द्रीय गैस एजेन्सियों के माध्यम से हो रहे मतदाताओं को लुभाने हेतु किये जा रहे कार्यों पर तत्काल रोक लगाई जाए।गैदू ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों से प्राप्त जानकारीनुसार केंद्र में भाजपा सरकार के अधीन तीनों सरकारी तेल कंपनियां, गैस एजेंसियों के माध्यम से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त में नवीन गैस कनेक्शन प्रदान करने हेतु संपूर्ण चुनावी राज्यों में हितग्राहियों से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवा रही है, जिसके लिये तीनों आॅयल कंपनियों, गैस एजेंसियों को टारगेट दे कर दबावपूर्वक 31/10/2023 से पूर्व पूरा करने बाध्य कर रही है। चूंकि अभी देश के कुल 5 राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू है। अत: आॅयल कंपनियों का इस प्रकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नाम से भाजपा का प्रचार प्रसार करना साफ तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। चुनाव के दरमियान प्रलोभन हेतु शुरू किये गये प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नवीन रजिस्ट्रेशन को तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए, ताकि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता का परिपालन सुनिश्चित हो सकें।
: CG Assembly Election 2023: उम्मीदवार तय
Mon, Oct 23, 2023
रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राज्य में चुनावी सरगर्मी जोरों पर है। भाजपा और कांग्रेस के साथ अन्य क्षेत्रीय दल चुनाव प्रचार में जोर आजमाइश कर रहे हैं। हालांकि राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। भाजपा अभी तक 96 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। वहीं कांग्रेस ने 93 सीटोंं के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। ऐसे में दोनों बड़े दलों कांग्रेस और भाजपा ने किस प्रत्याशी को किस विधानसभा सीट से टिकट दिया है, इस पर सभी की नजर है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। भाजपा के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह राजनांदगांव सीट से चुनावी मैदान में हैं। हालांकि भाजपा ने कुछ सांसदों और कई दिग्गज नेताओं को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने एक बार फिर सीएम भूपेश बघेल सहित मंत्रियों पर दांव लगाया है। ऐसे में आइए जानते हैं विधानसभा चुनाव में किस सीट पर सियासी दलों के प्रत्याशी एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं।बतादें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में यानि सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होंगे। सात नवंबर को 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है, जबकि दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटों का गणित
क्रम संख्या
विधानसभा सीट
कांग्रेस प्रत्याशी
भाजपा प्रत्याशी
1
बस्तर संभाग
अंतागढ़ (एसटी)
रूपसिंह पोटाई
विक्रम उसेंडी
2
भानुप्रतापुर (एसटी)
सावित्री मंडावी
गौतम उइके
3
कांकेर (एसटी)
शंकर ध्रुव
आशाराम नेताम
4
केशकाल (एसटी)
संतराम नेताम
नीलकंठ टेकाम
5
कोंडागांव (एसटी)
मोहनलाल मरकाम
लता उसेंडी
6
नारायणपुर (एसटी)
चंदन कश्यप
केदार कश्यप
7
बस्तर (एसटी)
लखेश्वर बघेल
मनीराम कश्यप
8
जगदलपुर (सामान्य)
जितिन जायसवाल
किरण सिंहदेव
9
चित्रकोट (एसटी)
दीपक बैज
विनायक गोयल
10
दंतेवाड़ा (एसटी)
छविंद्र महेंद्र कर्मा
चेतराम अरामी
11
बीजापुर (एसटी)
विक्रम मंडावी
महेश गागड़ा
12
कोंटा (एसटी)
कवासी लखमा
सोयम मुका
13
दुर्ग संभाग
संजारी बालोद (सामान्य)
संगीता सिन्हा
राकेश यादव
14
डौंडीलोहारा (एसटी)
अनिला भेंड़िया
देवलाल हलवा ठाकुर
15
गुंडरदेही (सामान्य)
कुंवरसिंह निषाद
वीरेंद्र कुमार साहू
16
पाटन (सामान्य)
भूपेश बघेल
विजय बघेल
17
दुर्ग ग्रामीण (सामान्य)
ताम्रध्वज साहू
ललित चंद्राकर
18
दुर्ग शहर (सामान्य)
अरुण वोरा
गजेंद्र यादव
19
भिलाई नगर (सामान्य)
देवेंद्र यादव
प्रेम प्रकाश पांडेय
20
वैशाली नगर (सामान्य)
मुकेश चंद्राकर
रिकेश सेन
21
अहिवारा (एससी)
निर्मल कोसरे
डोमनलाल कोरसेवाड़ा
22
साजा (सामान्य)
रविंद्र चौबे
ईश्वर साहू
23
बेमेतरा (सामान्य)
आशीष कुमार छाबड़ा
घोषित नहीं
24
नवागढ़ (एससी)
गुरू रूद्र कुमार
दयालदास बघेल
25
पंडरिया (सामान्य)
नीलकंठ चंद्रवंशी
भावना बोहरा
26
कवर्धा (सामान्य)
मोहम्मद अकबर
विजय शर्मा
27
खैरागढ़ (सामान्य)
यशोदा वर्मा
विक्रांत सिंह
28
डोंगरगढ़ (एससी)
हर्षिता स्वामी बघेल
विनोद खाडेकर
29
राजनांदगांव (सामान्य
गिरीश देवांगन
डा. रमन सिंह
30
डोंगरगांव (सामान्य)
दलेश्वर साहू
भरत लाल वर्मा
31
खुज्जी (सामान्य)
भोलाराम साहू
गीता घासी साहू
32
मोहला-मानपुर (एसटी)
इंद्रशाह मंडावी
संजीव साहा
33
सरगुजा संभाग
भरतपुर-सोनहत (एसटी)
गुलाब सिंह कमरो
रेणुका सिंह
34
मनेंद्रगढ़ (सामान्य)
रमेश सिंह
श्याम बिहारी जायसवाल
35
बैकुंठपुर (सामान्य)
घोषित नहीं
भैयालाल राजवाड़े
36
प्रेमनगर (सामान्य)
खेलसाय सिंह
भूलन सिंह मरावी
37
भटगांव (सामान्य)
प्रेमनाथ राजवाड़े
लक्ष्मी राजवाड़े
38
प्रतापपुर (एसटी)
राजकुमार मरावी
शंकुलता सिंह पोर्थे
39
रामानुजगंज (एसटी)
डा. अजय तिर्की
रामविचार नेताम
40
सामरी (एसटी)
विजय पैकरा
उधेश्वरी पैकरा
41
लुंड्रा (एसटी)
डा. प्रीतम राम
प्रबोज भींज
42
अंबिकापुर (सामान्य)
टीएस सिंहदेव
घोषित नहीं
43
सीतापुर (एसटी)
अमरजीत भगत
रामकुमार टोप्पो
44
जशपुर (एसटी)
विनयकुमार भगत
रायमुनि भगत
45
कुनकुरी (एसटी)
यूडी मिंज
विष्णुदेव साय
46
पत्थलगांव (एसटी)
रामपुकार सिंह
गोमती साय
47
बिलासपुर संभाग
लैलुंगा (एसटी)
विद्यावती सिदार
सुनीति सत्यानंद राठिया
48
रायगढ़ (सामान्य)
प्रकाश शक्राजीत नायक
ओपी चौधरी
49
सारंगढ़ (एससी)
उत्तरी जांगड़े
शिव कुमार चौहान
50
खरसिया (सामान्य)
उमेश पटेल
महेश साहू
51
धर्मजयगढ़ (एसटी)
लालजीत सिंह राठिया
हरिशचंद्र राठिया
52
रामपुर (एसटी)
फूलसिंह राठिया
ननकी राम कंवर
53
कोरबा (सामान्य)
जयसिंह अग्रवाल
लखनलाल देवांगन
54
कटघोरा (सामान्य)
पुरुषोत्तम कंवर
प्रेमचंद पटेल
55
पाली-तानाखार (एसटी)
दुलेश्वरी सिदार
रामदयाल उइके
56
मरवाही (एसटी)
डा. केके ध्रुव
प्रणव कुमार मरपच्ची
57
कोटा (सामान्य)
अटल श्रीवास्तव
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
58
लोरमी (सामान्य)
थानेश्वर साहू
अरुण साव
59
मुंगेली (एससी)
संजीत बैनर्जी
पुन्नूलाल मोहले
60
तखतपुर (सामान्य)
डा. रश्मि आशीष सिंह
धरमजीत सिंह
61
बिल्हा (सामान्य)
सियाराम कौशिक
धरमलाल कौशिक
62
बिलासपुर (सामान्य)
शैलेष पांडेय
अमर अग्रवाल
63
बेलतरा (सामान्य)
विजय केशरवानी
घोषित नहीं
64
मस्तुरी (एससी)
दिलीप लहरिया
डा. कृष्णमूर्ति बांधी
65
अकलतरा (सामान्य)
राघुवेंद्र सिंह
सौरभ सिंह
66
जांजगीर-चांपा (सामान्य)
व्यास कश्यप
नारायण प्रसाद चंदेल
67
सक्ती
डा. चरणदास महंत
डा. खिलावन साहू
68
चंद्रपुर (सामान्य)
रामकुमार यादव
बहूरानी संयोगिता सिंह
69
जैजैपुर (सामान्य)
बालेश्वर साहू
कृष्णकांत चंद्रा
70
पामगढ़ (एससी)
शेषराज हरबंश
संतोष लहरे
71 रायपुर संभाग
सरायपाली
घोषित नहीं
सरला कोसरिया
72
बसना (सामान्य)
देवेंद्र बहादुर सिंह
संपत अग्रवाल
73
खल्लारी (सामान्य)
द्वारिकाधीश यादव
अलका चंद्राकर
74
महासमुंद (सामान्य)
घोषित नहीं
योगेश्वर राजू सिन्हा
75
बिलाईगढ़ (एससी)
कविता प्रान लहरे
डा. दिनेश लाल जांगड़े
76
कसडोल
घोषित नहीं
घोषित नहीं
77
बलौदाबाजार (सामान्य)
शैलेष नितिन त्रिवेदी
टंकराम वर्मा
78
भाटापारा (सामान्य)
इंदरकुमार साव
शिवरतवन शर्मा
79
धरसींवा (सामान्य)
छाया वर्मा
अनुज शर्मा
80
रायपुर-ग्रामीण (सामान्य)
पंकज शर्मा
मोतीराम साहू
81
रायपुर- पश्चिम (सामान्य)
विकास उपाध्याय
राजेश मूणत
82
रायपुर उत्तर (सामान्य)
घोषित नहीं
पुरंदर मिश्रा
83
रायपुर-दक्षिण (सामान्य)
महंत रामसुंदर दास
बृजमोहन अग्रवाल
84
आरंग (एससी)
शिव कुमार डहरिया
गुरू खुशवंत सिंह
85
अभनपुर (सामान्य)
धनेंद्र साहू
इंद्रकुमार साहू
86
राजिम (सामान्य)
अमितेश शुक्ल
रोहित साहू
87
बिंद्रानवागढ़ (एसटी)
जनकलाल ध्रुव
गोवर्धन राम मांझी
88
सिहावा (एसटी)
घोषित नहीं
श्रवण मरकाम
89
कुरूद (सामान्य)
तारिणी चंद्राकर
अजय चंद्राकर
90
धमतरी
घोषित नहीं
रंजना दीपेंद्र साहू