: चुनावी क्षेत्र में उतरे आप प्रत्याशी
Mon, Oct 23, 2023
रायपुर.
आप आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने 20 अक्टूबर को प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही आप ने प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी की थी। इसमें रायपुर पश्चिम से नंदन सिंह और ग्रामीण से तरूण वैध को मैदान में उतारा है। दोनों प्रत्याशी समेत पार्टी नेता और पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में पूरी दमखम से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। डोर-टू-डोर पहुंचकर चुनाव प्रचार में लगे हैं।
लिस्ट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भागवत मान समेत 37 स्टार प्रचारकों के नाम हैं। ये सभी प्रदेश में प्रचार प्रसार का कमान संभालेंगे। फिलहाल, पार्टी ने जिन 33 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, उन सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रभारी के रूप में पंजाब के विधायकों की तैनाती की गई है, जो लगातार चुनाव प्रचार की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
आप की चुनावी प्रचार रणनीति
आप ने पहले चरण चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार के लिए रणनीति तैयारी की है। सभी विधानसभा में उसके अनुरूप लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं। बस्तर, जगदलपुर, भानुप्रतापपुर की हो या फिर कवर्धा की सभी सीटों पर कार्यकर्ता पार्टी प्रचार प्रसार कर रहे हैं। पार्टी स्टार प्रचारक एक-एक विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो और सभा करेंगे। प्रदेश की जनता को दिल्ली और पंजाब में आप की सरकारों के किए गए कामों के बारे में बताएंगे।
: अधिवक्ता संघ चुनाव में 28 अक्टूबर को मतदान-मतगणना उपरांत नतीजे होंगे घोषित
Mon, Oct 23, 2023
जगदलपुर
जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव 28 अक्टूबर को होगा। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के लिए अरुण कुमार दास, आनंद मोहन मिश्रा और राकेश दास ने नामांकन दाखिल किया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो नामांकन दाखिल हुए हैं, जबकि महिला उपाध्यक्ष, ग्रंथपाल, क्रीड़ा सचिव, सहसचिव व कार्यकारिणी सदस्य के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। 25 अक्टूबर को स्कूटनी की प्रक्रिया पूरी होगी, 28 अक्टूबर को मतदान और मतगणना उपरांत नतीजे घोषित किए जाएंगे।
अधिवक्ता संघ चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 370 है। अध्यक्ष पद पर अरूण कुमार दास, आनंद मोहन मिश्रा, राकेश दास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार झा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हेलिना गिरिधरन, सुकांति पाटले, सचिव पद पर लिखेश्वर जोशी, एल. ईश्वर राव, सहसचिव पद पर संतोष चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर दीनबंधु रथ, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद पर विकास दाऊ, विरेंद्र बहोते, ग्रंथपाल पद पर विजय प्रकाश दास, कार्यकारिणी सदस्य (आरक्षित महिला) पद पर संगीता बृज फर्नाडिस, कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्मल कुमार सोनी, ऋषि तिवारी, देववृत साहा, श्रवण कुमार शुक्ला, मौसम लुनावत ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
: पुलिस ने चुनावी चेकिंग में स्कूटी से जब्त की मोटी रकम
Mon, Oct 23, 2023
रायपुर.
पुलिस चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से 34 लाख से अधिक पैसे बरामद किए हैं। व्यापारी पैसे को बैग में भरकर स्कूटी से जा रहा था। उस समय चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस ने रुकवाकर चेकिंग की, तो उसमें 34 लाख 67 हजार रुपए होना पाया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस घटना की जानकारी आयकर विभाग को दी गई है।
आजाद चौक थाना क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका स्थित नेमीचंद गली पास एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आजाद चौक पुलिस सभी गाड़ियों का चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी ड्राइवर बैग में पैसे भरकर ले जा रहा था। चेकिंग के दौरान उसे रुकवाकर चेकिंग किया गया, जिसमें पुलिस को मोटी रकम मिला। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम हेमंत मेघानी निवासी लाखेनगर पुरानी बस्ती, रायपुर का होना बताया।
पुलिस नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने और वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके कोई नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं दिखाया। इसके साथ ही पूछताछ करने पर पुलिस वालों को लगातार गुमराह कर रहा था। इस पर पुलिस ने हेमंत मेघानी के पास रखें नगदी रकम 34 लाख 67 हजार रुपए जब्त किया और धारा 102 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार की है।