: पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे, कोई जनहानि नहीं
Tue, Nov 21, 2023
कोरबा
एसईसीएल कोरबा के जूनाडीह साइडिंग में मालगाड़ी संख्या एन बॉक्स ई के दस नंबर बैगन के पीछे लगे चार डिब्बे पटरी से उतर गए। डिब्बों के पटरी से उतरने का कारण ट्रैक पर अत्यधिक मात्रा में कोल डस्ट जमा होने को बताया जा रहा है। डिब्बों के पटरी से उतर जाने की सूचना मिलने पर एसईसीएल और रेलवे के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।
सोमवार की सुबह 5 बजे कोरबा के जूनाडिह साइडिंग में मालगाड़ी संख्या एन बॉक्स/ ई का 10 वा वैगन का पीछे का चार चक्का रेल पटरी से समय करीबन उतर जाने की सूचना पर हड़कप मच गया। जिसके बाद मालगाड़ी के चालक ने इसकी जानकारी तत्काल रेलवे के उच्च अधिकारी और एसईसीएल प्रबंधन को दी जहाँ विभाग में हड़कप मच गया रेलवे मेंटेंश विभाग के अलावा कोरबा रेलवे एआरएम भी मौके पर पहुंच गए और घटनाक्रम की जानकारी ली। जहां रेलवे की टीम ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद सुधार कार्य पूरा किया।
हादसे का मुख्य कारण अत्यधिक मात्रा में कोल डस्ट जमा होने के कारण होना बताया जा रहा है उक्त ट्रैक एसईसीएल प्रबंधन के अंतर्गत होने के कारण उक्त घटना की पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की है। कहीं ना कहीं एसईसीएल की लापरवाही के चलते यह घटना घटी है अगर समय रहते रेलवे ट्रैक का काम करवाती तो शायद यह हादसा नहीं होती।
: बागी न बिगाड़ दे खेल,कुछ सीटें तो हैं जहां दावेदारों में है घबराहट
Tue, Nov 21, 2023
रायपुर
3 दिसंबर को परिणाम का इंतजार तो है लेकिन इससे पहले जीत हार को लेकर कई तरह के कयास भी लग रहे हैं। पार्टी के छोटे बड़े नेता दावा कर रहे हैं कि जीत तय है चाहे वे कांगे्रस के हो या भाजपा के लेकिन इस बात पर जाकर ठिठक जा रहे हैं कि कितनी सीट पा रहे हैं और कितनी सीट पर गच्चा खा रहे हैं। कुछ सीटों पर बागी प्रत्याशी समीकरण बिगाड़ रहे हैं यह भी सौ फीसदी सच है। जिन्हे कमतर आंकना पार्टी की भूल होगी इसलिए भीतरखाने यहां से चुनाव लडऩे वाले भी कहीं न कहीं घबराये हुए हैं कि कहीं जीत छिन न जाए? इसके लिए इंतजार करना होगा परिणाम आने के दिन तक, तब तक कयास लगने दीजिए। यह भी जान लें कि किन सीटों पर ऐसे बागी थे जो समीकरण को प्रभावित कर सकते हैं।
कांग्रेस के बागी--जशपुर विधानसभा सीट से प्रदीप खेस कांग्रेस प्रत्याशी विनय भगत के खिलाफ, सक्ती विधानसभा अनुभव तिवारी प्रत्याशी डा. चरणदास महंत के खिलाफ, जैजैपुर से टेकचंद्र चंद्रा प्रत्याशी बालेश्वर साहू के खिलाफ, पामगढ़ से गोरेलाल बर्मन शेषराज हरबंश के खिलाफ, पाली-तानाखार से छत्रपाल सिंह दुलेश्वरी सिदार के खिलाफ, लोरमी से सागर सिंह बैस थानेश्वर साहू के खिलाफ, मुंगेली से रूपलाल कोसरे संजीत बनर्जी के खिलाफ, सरायपाली से विधायक किस्मतलाल नंद चातूरी नंद के खिलाफ, रायपुर उत्तर से अजीत कुकरेजा कुलदीप जुनेजा के खिलाफ, धमतरी से लोकेश्वरी साहू ओंकार साहू के खिलाफ, बालोद से मीना साहू संगीता सिन्हा के खिलाफ और कसडोल से गोरेलाल साहू संदीप साहू के खिलाफ चुनाव लड़ा है। कांग्रेस ने बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।
भाजपा के बागी--भटगांव विधानसभा सीट से राम बाई देवांगन भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े के खिलाफ, जशपुर से शिव भगत रायमुनि भगत के खिलाफ, रायगढ़ से गोपिका गुप्ता ओपी चौधरी के खिलाफ, मस्तुरी से चांदनी भारद्वाज डा. कृष्णमूर्ति बांधी के खिलाफ, वैशालीनगर से जेपी यादव और संगीता केतन शाह दोनों प्रत्याशी रिकेश सेन के खिलाफ, गुंडरदेही से आरके राय वीरेंद्र साहू के खिलाफ, रायपुर उत्तर से सावित्री जगत पुरंदर मिश्रा के खिलाफ चुनाव लड़ा है।
: जिला प्रशासन की पहल को निर्वाचन आयोग ने सराहाया
Tue, Nov 21, 2023
रायपुर
जिला निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर उत्तर विधानसभा में चुनाव का दायित्व महिलाओं को सौंपे जाने के अभिनव पहल को भारतीय निर्वाचन आयोग ने मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए जिला निर्वाचन आयोग को बधाई दी है। भारत निर्वाचन आयोग ने इस पहल का स्वागत करते हुए अपने अधिकृत फेसबुक पर भी इसे पोस्ट किया हैं।