: स्वदेशी मेले में आयोजित हुई मेहंदी प्रतियोगिता
Wed, Dec 20, 2023
बिलासपुर
साईंस कॉलेज मैदान सरकंडा में चल रहे स्वदेशी मेले में पांचवें दिन मंगलवार को मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 60 से अधिक महिलाओं, युवतियों ने भाग लिया एवं अपनी कला प्रतिभा दिखाते हुए दुल्हन, मारवाड़ी, भरी हुई मेहंदी लगाई। निर्णायकों ने मेहंदी की बारीकी, डिजाइन को देखकर निर्णय दिया।
मेहंदी प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित की गई। पहले वर्ग में 10 से 17 एवं दूसरे वर्ग में 17 से अधिक उम्र की युवतियों, महिलाओं ने भाग लिया। दोनोंं वर्ग के प्रतिभागियों को डेढ़-डेढ़ घंटे का समय दिया गया। प्रतिभागी दामिनी कश्यप ने इण्डियन थीम में मेहंदी लगाकर बीच में राम-सीता बनाई। 16 साल की श्रुति यादव ने ब्राइडल मेहंदी लगाई। कॉलेज की छात्रा दामिनी तिवारी सिरगिट्टी को ड्राइंग में रूचि है। इसके चलते उसे मेहंदी सीखने में कोई परेशानी नहीं हुई और खुद से सीखकर अब क्लासेस चला रही है। अशोक नगर की गरिमा नथानी ने मेहंदी में राम-सीता बनाई। रायपुर से आए गणेश नामक युवक की मेहंदी कला में एकदम बारीकी दिखी। निर्णायक की भूमिका में रूही कश्यप, एस राजेश्वरी, लल्ली चंद्रा थीं। इस मौके पर किरण मेहता, शोभा कश्यप, मीना मानिकपुरी, रूपाली, कमलनी गुप्ता, रीता बरसैया, मीनाक्षी बोगर्डे, रूक्खमणि राजपूत की उपस्थित रही।
वी क्लब गोल्ड बिलासपुर की ओर से मेहंदी के विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार दिया गया। क्लब की अध्यक्ष रीता बरसैया ने बताया कि प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पुरस्कार दिया गया है। क्लब की टीम में सचिव रजनी खनूजा जगदीश सलूजा, नीरज, अल्का अग्रवाल, शुभा सिंह, निविता जालान भी शामिल रहीं।
रात्रि में एसपी संतोष सिंह के मुख्य आतिथ्य, देवाशीष आचार्य एसईसीएल की अध्यक्षता एवं आशीष जायसवाल चौकसे ग्रुप के विशेष आतिथ्य में वाइस ऑफ बिलासपुर गायन प्रतियोगिता सीनियर वर्ग आयोजित की गई। इसमें 145 गायक कलाकारों ने भाग लेकर एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। इसमें कु. वैष्णवी, कु. त्रिशा प्रसाद, राजेश कुमार, पलक कश्यप, रविन्द्र खरपाते, आशुतोष, चंद्र साहू शामिल रहे। कार्यक्रम में युगल शर्मा, तुषार पानसे, अभिजित मित्रा, अंकिता मेहता, सीबीएमडी के अरणव चौधरी, धीरज बाजपेई, उचित सूद, कमल छाबड़ा, सौम्या शुक्ला, मनीष दीक्षित, ममता दुबे, चानी ऐरी, तृप्ति चौहान, दीप्ति सुशांत द्विवेदी का सहयोग रहा। निर्णायक की भूमिका में प्रमोद रजक, गिरीश त्रिवेदी, तरुण शर्मा रहे। मंच संचालन अभिजीत मित्रा ने किया।
: स्वदेशी मेला में मेहंदी के रंग बिखरे और संगीत के सुर भी

: उप निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण कराने के निर्देश
Wed, Dec 20, 2023
वन विहार राष्ट्रीय-जू में नेचर कैम्प का आयोजन
भोपाल
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, जू में छात्र-छात्राओं में वन, वन्यप्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलतात विकसित करने की दृष्टि से भोपाल शहर एवं उसके आस-पास के ग्रामों के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिये एक दिवसीय नेचर कैम्प आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैमराकला भोपाल के 50 छात्र-छात्राओं एवं 2 शिक्षकों ने उक्त नेचर कैम्प में भाग लिया। कार्यक्रम में स्त्रोत व्यक्ति रूप में ए.के. खरे से.नि. उप वनसंरक्षण एवं पक्षीविद के रूप में मो. खालिक, भोपाल बर्ड्स उपस्थित रहे। विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को पक्षी दर्शन, तितली, वन्यप्राणी दर्शन, फिल्म शो, स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी वन, वन्यप्राणी व पर्यावरण से संबंधित रोचक गतिवियिों कराई गई एवं जानकारी प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया।
वन विहार के विभिन्न स्थलों पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी वन, वन्यप्राणी व पर्यावरण से संबंधित जानकारी प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। इसके अतिरिक्त बाघ, तेदुआ, भालू,मगर घड़ियाल, चीतल, सांभर, नीलगाय आदि वन्यप्राणियों का भी अवलोकन किया। कैम्प में सहायक संचालक वन विहार एस.के. सिन्हा, विजय बाबू नंदवंशी बायोलॉजिस्ट एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2023 से दिसम्बर 2023 तक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 16 नेचर कैम्प आयोजित किये गये जिनमें विभिन्न विद्यालयों के 583 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया।
उप निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण कराने के निर्देश
भोपाल
नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2023 (उत्तर्रार्द्ध) के लिये निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। उप निर्वाचन के लिये विभिन्न कार्यों में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपेक्षा अनुरूप कार्य करने के लिये प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने संबंधित कलेक्टर्स को दिये हैं।
सिंह ने कहा है कि जिले में ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी तथा मास्टर ट्रेनर्स (प्रशिक्षण) की नियुक्ति कर निर्वाचन के विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण करवाकर कार्य संपादित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि प्रशिक्षण में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुति, संवीक्षा एवं प्रतीक आवंटन, ई.व्ही.एम. की कार्यप्रणाली एवं सीलिंग, मतदान दलों को सामग्री वितरण/वापसी मतदान दिवस की व्यवस्था, मतगणना की प्रक्रिया एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा से संबंधित विषय शामिल किये जायें।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विधानसभा परिसर स्थित माँ भवानी शंकर मंदिर में पूजन किया
भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विधानसभा परिसर में स्व. पं. भैयालाल शुक्ल की स्मृति में निर्मित माँ भवानी शंकर मंदिर में माता भवानी एवं महादेव के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सभी के कल्याण की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि मंदिर का जीर्णोद्धार स्व. पं. भैयालाल शुक्ल की स्मृति में शुक्ल परिवार द्वारा कराया गया है।