BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: लेह में तैनात महिला लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ अफसरने किया अननेचुरल रेप, पुलिस जांच में जुटी

Admin

Wed, Dec 13, 2023

वाराणसी

लेह में तैनात एक महिला लेफ्टिनेंट कर्नल को उसके साथी अफसर ने वाराणसी बुलाकर पहले घर फिर होटल में अप्राकृतिक दुष्‍कर्म किया। आजमगढ़ की रहने वाली इस अफसर की शिकायत पर वाराणसी के कैंट थाने में दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और दहेज मांगने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। नदेसर के काशीराज अपार्टमेंट का निवासी आरोपी देवाशीष मुखर्जी भी लेफ्टिनेंट कर्नल है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

महिला अफसर ने पुलिस आयुक्त से मिलकर गुहार लगाई थी। बताया कि लेह में तैनाती के दौरान देवाशीष से दोस्ती हुई थी। स्वाजातीय होने पर देवाशीष ने विवाह का प्रस्ताव दिया। घरवालों से बातचीत के बाद मैंने उसे स्वीकार कर लिया। बीते सितंबर माह में सरकारी काम से जबलपुर गईं थीं। 21 सितम्बर को देवाशीष ने प्लेन का टिकट बुक कराकर मां सुष्मिता मुखर्जी से मिलने के लिए मुझे वाराणसी बुलाया। ठहरने के लिए अपने घर पर व्यवस्था की।

रात में देवाशीष मेरे कमरे में आया और शादी का हवाला देकर जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाया। महिला अफसर का आरोप है कि देवाशीष समलैंगिक चरित्र का है। दूसरे दिन उसकी मां ने दहेज में 80 लाख का मकान दिलाने को कहा। साथ ही बारात का खर्चा भी उठाने को कहा। इनकार करने दोनों ने हाथापाई की। पुलिस से शिकायत की बात कहने पर दोनों ने माफी मांगकर मामला रफा-दफा कर दिया।

दूसरी रात देवाशीष ने फिर मुझसे अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। सुबह उसकी मां ने गाली-गलौज शुरू कर दी। चाकू लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह पीड़िता ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। कुछ देर बाद देवाशीष आया और पीड़िता को होटल ले गया। वहां भी उससे अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता के साथ एक मंदिर में जाकर शादी की।

आशीर्वाद के लिए मां के पास गये तो फिर से 80 लाख रुपये की मांग की गई। पैसा नहीं देने पर शादी नहीं मानने की बात कही। जब दोनों वापस लेह यूनिट में गए तो वहां देवाशीष का व्यवहार बदल गया। पंजीकृत शादी के नाम पर वह भी 80 लाख रुपये, मां से माफी मांगने की बात कहने लगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें