BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: राष्ट्रपति मुर्मू आज शनिवार को आएंगी जैसलमेर, सेना के कार्यक्रम में होंगी शामिल

Admin

Sat, Dec 23, 2023

संसद के शीतकालीन सत्र में कुल 19 विधेयक पारित किये गये : प्रह्लाद जोशी

नई दिल्ली
 संसद के शीतकालीन सत्र के समापन के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने  कहा कि इस सत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023, भारतीय न्याय संहिता-2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 समेत कुल 19 विधेयक पारित किये गये।

प्रह्लाद जोशी ने राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में कहा कि अनुच्छेद 370 से लेकर नई आपराधिक न्याय प्रणाली तक जो कुछ भी इन पांच वर्षों में हुआ वह ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि 4 दिसंबर को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था और 21 दिसंबर को संपन्न हो गया। इन 18 दिनाें में 14 बैठकें हुईं और दोनों सदनों में 19 विधेयक पास किए गए।

जोशी ने कहा कि जिस दिन संसद की सुरक्षा में चूक का मामला आया उस दिन भी संसद चली। इस दौरान कांग्रेस के सदस्य भी मौजूद थे, लेकिन अचानक विरोध शुरू हो गया जबकि इसके पहले स्पीकर ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी गंभीर घटनाएं घटीं और पिछली बार की तरह इस बार की घटना की भी जांच के आदेश दिये गये हैं।


राष्ट्रपति मुर्मू आज शनिवार को आएंगी जैसलमेर, सेना के कार्यक्रम में होंगी शामिल

राष्ट्रपति की अगवानी के लिए राज्यपाल पहुंचें जैसलमेर

जयपुर
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शनिवार 23 दिसंबर को जैसलमेर के प्रवास पर रहेंगी। वे पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार को जैसलमेर पहुंचें।

राष्ट्रपति की जैसलमेर शहर में यात्रा के मद्देनजर प्रशासन व पुलिस की तरफ से खास तैयारियां की जा रही हैं। सेना के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित राजीविका मिशन के महिला सहायता समूह लखपति दीदी के कार्यक्रम में शामिल होंगी और राजीविका की लाभार्थी महिलाओं से संवाद करेंगी।

राज्यपाल कलराज मिश्र भी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को जैसलमेर पहुंचें। कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल मिश्र आज शनिवार, 23 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जैसलमेर पहुंचने पर उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद वे राष्ट्रपति के साथ पोकरण फील्ड फॉयरिंग रेन्ज और शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में होने वाले राजीविका मिशन के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें