BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

कानूनी जानकारी प्राप्त करने का माध्यम बनेगा : तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

तिल्दा-नेवरा। स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों की टैक्स संबंधी उलझनों को दूर करने के उद्देश्य से आज, शनिवार 27 जून को तिल्दा स्थित पूज्य सिंधी पंचायत हाल में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया है। जेसीआई (जूनियर चैंबर ऑफ इंडिया) रायपुर मेट्रो के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।

इस विशेष सत्र में प्राइम नेशनल ट्रेनर और चार्टर्ड अकाउंटेंट चेतन तारवानी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। वे जीएसटी (GST) के प्रावधानों, आयकर रिटर्न फाइलिंग और टैक्स प्लानिंग जैसे जटिल विषयों पर व्यापारियों का मार्गदर्शन करेंगे। इस सेमिनार का मुख्य आकर्षण संपत्ति बंटवारे से जुड़े कानूनी पहलुओं और टैक्स के मूलभूत नियमों की बारीकियों को समझना होगा।

जेसीआई रायपुर मेट्रो के अध्यक्ष तरुण बत्रा ने बताया कि वर्तमान में कई व्यापारी जीएसटी या आयकर विभाग से नोटिस मिलने पर असमंजस में आ जाते हैं। इस शिविर के माध्यम से व्यापारियों को यह सिखाया जाएगा कि कैसे वे विभागीय प्रक्रियाओं का सही और कानूनी तरीके से सामना करें। साथ ही, कर संबंधी दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के व्यावहारिक गुर भी बताए जाएंगे।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त करदाताओं और व्यवसायियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं। यह सेमिनार व्यापारियों के लिए न केवल कानूनी जानकारी प्राप्त करने का माध्यम बनेगा, बल्कि व्यवसाय संचालन को और अधिक पारदर्शी व सुगम बनाने में भी मददगार साबित होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें