BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: किराएदार ने नहा रही महिला का बनाया अश्लील वीडियो, दी वायरल करने की धमकी

Admin

Sun, Aug 13, 2023
लखनऊ लखनऊ में विशालखंड के एक मकान में किरायेदार युवक ने बाथरूम में नहा रही महिला का वीडियो रिकार्ड कर लिया। आरोपी को बाथरूम के पास घूमते देख मकान मालिक को शक हुआ। मकान मालिक ने युवक को दबोच कर उसका मोबाइल फोन की जांच की तो उसमे कई आपत्तिजनक वीडियो मिले। रंगे हाथ पकड़े जाने पर आरोपी ने भाई को मदद के लिए बुलाया। जिसके साथ वह मकान मालिक को धक्का देकर फरार हो गया। पीड़ित ने गोमतीनगर कोतवाली में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया है। महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो से भरा था मोबाइल विशालखंड निवासी मकान मालिक के अनुसार सुलतानपुर निवासी आशीष और उसका भाई अश्विनी किराए पर रहते थे। सात अगस्त को पत्नी बाथरूम में थी। तभी आशीष पाण्डेय बाथरूम में झांकता हुआ नजर आया। उसके हाथ में मोबाइल फोन था। मकान मालिक ने आशीष की हरकत पर शोर मचाते हुए उसे दबोच लिया। आशीष के पास मिले मोबाइल को खंगाले जाने पर मकान मालिक के परिवार की महिला का आपत्तिजनक वीडियो मिला। पूछताछ करने पर आशीष ने गाली गलौज शुरू कर दी। इस बीच आरोपी का भाई अश्विनी भी आ गया। जिसकी मदद से मकान मालिक को धक्का देकर दोनों लोग फरार हो गए। धमकी पुलिस में गए तो वीडियो वायरल कर दूंगा आरोपी ने मकान मालिक को फोन पर धमकी देते हुए कहा कि अगर पुलिस को सूचना दी तो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दूंगा। इसके साथ ही महिला का नम्बर भी वायरल करूंगा। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार को तहरीर मिली है। छेड़छाड़, धमकी और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर आशीष और उसके भाई अश्विनी को पुलिस तलाश रही है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें