BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: राम मंदिर की सुरक्षा होगी CISF के हवाले, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

Admin

Thu, Jul 6, 2023
अयोध्या राम मंदिर सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के हवाले होगी। सूत्रों के मुताबिक CISF के डीजी सहित दूसरे अधिकारियों ने हाल ही में राम मंदिर परिसर का दौरा किया था। CISF की कंसल्टेंसी विंग इस पूरे प्लान को तैयार करेगी। बता दें कि अगले साल जनवरी में राम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। एंट्री से होगी सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक CISF की रणनीति राम जन्मभूमि परिसर को अधिक से अधिक तकनीकी सुरक्षा कवच प्रदान करना है जिसमें एंटी ड्रोन तकनीक भी शामिल रह सकता है। मंदिर की सुरक्षा ऐसी होगी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। वर्तमान में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में CRPF पुलिस और पीएसी तैनात है सूत्रों के मुताबिक जहां गर्भगृह की सुरक्षा सीआरपीएफ के हवाले हैं तो वही अन्य बाहरी सुरक्षा पुलिस के हवाले हैं। बता दें कि 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन कर मंदिर की नींव रखी थी। मंदिर के भूतल का कार्य लगभग पूरा होने को है। मकर संक्रांति यानि 14 जनवरी 2024 के बाद कभी भी रामलला के बाल स्वरूप की मूर्ति की गर्भ ग्रह में प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगी, इसके बाद भक्त रामलला का उनके भव्य मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें