BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: फाइनल में भारत, एक टीम बाहर, जानें अन्य दो टीमों का हाल

Admin

Wed, Sep 13, 2023
 नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2023 के फाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। सुपर 4 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान और दूसरे मैच में श्रीलंका को हराकर टीम शान से फाइनल में प्रवेश कर गई है। टीम इंडिया का एक और मुकाबला बाकी है, लेकिन ये मैच भारत के लिए फाइनल की तैयारियों के लिहाज से अच्छा होगा। ऐसे में जान लीजिए प्वॉइंट्स टेबल की अन्य टीमों का हाल क्या है। सुपर 4 के लिए क्वॉलिफाई करने वाली चार टीमों में से भारत फाइनल में पहुंच गया है, जबकि बांग्लादेश की टीम अपने लगातार दो मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। हालांकि, एक मैच भारत के खिलाफ अभी उनका होना है, जो 15 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं, श्रीलंका और पाकिस्तान के पास अभी भी अपने दम पर फाइनल में पहुंचने का मौका है। दोनों टीमें सुपर 4 का एक-एक मैच जीत चुकी हैं और एक-एक मैच हार चुकी हैं। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 14 सितंबर को सुपर 4 का मैच होगा। इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी, उसे फाइनल का टिकट मिल जाएगा। इस तरह से मेजबान श्रीलंका और पाकिस्तान के लिए वह मैच नॉकआउट होगा। ये मैच कोलंबो में खेला जाना है। ऐसे में जीतने के चांस श्रीलंका के ज्यादा हैं, क्योंकि ये टीम अपनी परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है। इसके अलावा पाकिस्तान चोटों से परेशान चल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें