BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: ब्रॉड के संन्यास के बाद भारत में एंडरसन के अनुभव की जरूरत होगी : नासिर हुसैन

Admin

Fri, Aug 4, 2023

लंदन
 इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और हरफनमौला मोईन अली के रिटायर होने के बाद इंग्लैंड को अगले साल भारत में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये जेम्स एंडरसन के अनुभव की जरूरत होगी। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट ले चुके तेज गेंदबाज 41 वर्ष के एंडरसन एशेज श्रृंखला में कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाये।

हुसैन ने आईसीसी रिव्यू में कहा, ‘‘भारत के खिलाफ जिम्मी का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। इंग्लैंड को संतुलित गेंदबाजी आक्रमण की जरूरत है। टीम को अनुभव की जरूरत है।'' एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में पारी के पांच से अधिक विकेट 32 बार लिये हैं जिनमें से छह बार यह कारनामा भारत के खिलाफ किया है।

हुसैन ने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीने में उसका प्रदर्शन खराब या औसत रहा लेकिन उसे चुका हुआ मान लेना बेवकूफी होगी। मैने एक इंटरव्यू में उससे बात की और उसके भीतर अभी भी भूख है। वह इस बारे में ही सोच रहा है कि अपना सर्वश्रेष्ठ फॉर्म फिर कैसे हासिल करे।''

हुसैन ने कहा कि एशेज अब बीती बात हो चुकी है और एंडरसन नई चुनौतियों और लक्ष्य की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘वह नेट पर लौटने के बारे में सोच रहा है जो अच्छा संकेत है।जो दिखाता है कि उसके भीतर अभी भी भूख है।वह 700 टेस्ट विकेट से दस विकेट दूर है और यह उसकी प्रेरणा बनेगा।''

उन्होंने कहा, ‘‘ब्रॉड के संन्यास के बाद भारत में इंग्लैंड को एंडरसन की जरूरत होगी। क्रिस वोक्स ने कहा है कि वह इंग्लैंड के बाहर खेलना नहीं चाहता और विदेश में उसका रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं है। वोक्स और ब्रॉड के नहीं होने पर एंडरसन का अनुभव निहायत जरूरी है।''

हुसैन ने कहा कि भारत दौरा इंग्लैंड के 'बाजबॉल' (कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स के साथ इंग्लैंड की खेलने की आक्रामक शैली) के लिये काफी चुनौतीपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में चुनौती काफी कठिन होगी और यह सभी को पता है। रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल के सामने बाजबॉल। यह देखना रोचक होगा।''

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें