: सोमवार 15 जनवरी 2024 का राशिफल
Mon, Jan 15, 2024
मेष राशि-
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेगे जिससे साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ. मेडिकल बिजनेस में कुछ बदलाव आ सकता है.आपकी कम्युनिकेशन स्किल आपको बहुत आगे ले जाएगी. नई बीमारी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है. रविवार और मकर संक्रांति उपाय परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. लाइफ पार्टनर पर गुस्सा और शक करने से बचे. प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले उसके कागजात अच्छी तरह से पढ़ और जांच जरूर कर लें. खिलाड़ियों को अपनी मेहनत का अच्छा उपहार मिलेगा.
वृषभ राशि-
चन्द्रमा 6वें हाउस में रहेगे जिससे शत्रुओ की शत्रुता से छुटकारा मिलेगा. बिजनेस में काम के ढंग मे बदलाव करने से बचना होगा, बदलाव करने से अच्छा है रहेगा कि आप उसमे ही सुधार कर दें. सुकर्मा, वासी और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपको बड़ी पोस्ट मिल सकती है. सामाजिक स्तर पर कुछ नया करने का मानस बन सकता है. अधिक वजन को लेकर आप परेशान रहेंगे. परिवार में किसी नए सदस्य की एंट्री आपके चेहरे पर खुशी लाएगा. वैवाहिक जीवन में नजदिकिया बढ़ेगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को ज्यादा प्रयास करने होंगे.
मिथुन राशि-
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ. वासी और सुनफा योग के बनने से बिजनेस के लिए कोई बड़ा लोन लेना चाहते हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है. जिनके पास जॉब नहीं उनकी जॉब के लिए की गई खोज पूरी होगी. परिवार में सभी के साथ किसी प्रोग्राम की योजना बन सकती है. लाइफपार्टनर से आपको अचानक कोई सरप्राइज मिल सकता है. हेल्थ के मामले में आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे. यात्रा का योग बना है, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी. शिक्षा के लिए किये गये प्रयासों में उन्हें सफलता मिलेगी.
कर्क राशि-
चन्द्रमा चौथे हाउस में रहेगें जिससे मां दुर्गा को याद करें. बिजनेस में इस समय किसी भी तरह के प्लान को लागू करने से पहले जानकार लोगों की सलाह जरूर लें. वर्कस्पेस पर आप सिर्फ अपने कार्य पर फोकस करें. फालतु की बातों और दूसरों की बुराई से दूर रहें. आपका आत्मविश्वास किसी के सहयोग न मिलने से डाउन हो सकता है. ग्रहण दोष के बनने से काम लोड ज्यादा होने से आप अपनी परिवार के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे. लाइफ पार्टनर से बातचीत करते समय आपको शब्दों के चयन का ध्यान रखना होगा. शुगर के रोगियों के समस्या बढ़ सकती है. विद्यार्थियों को अपनी कलात्मक प्रतिभा पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है.
सिंह राशि-
चन्द्रमा तीसरे हाउस में रहेगे जिससे छोटी बहन से मिलेगी खुशखबरी. बिजनेस में आपका आत्मविश्वास का लेवल टॉप पर होने से आपकी ग्रोथ में इजाफा होगा. इच्छित जगह पर ट्रांसफर होने से वर्कस्पेस पर आपके काम में प्रोग्रेस आएगा. खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है. क्योंकि यही आपके अच्छे भविष्य की चाबी है. परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे है, तो सुबह 10:15 से 12:15 और दोपहर 2:00 से 3:00 बजे के मध्य करें. घरेलु कार्यों के लिए आपके पास समय नहीं होगा. ज्वाइंट पेन से आप परेशान रहेंगे. प्रतियोगी परीक्षा कठिन प्रयासों से ही सफलता मिलेगी.
कन्या राशि-
चन्द्रमा दूसरे हाउस में रहेगे जिससे नैतिक मूल्यो का आशीर्वाद मिलेगा. वासी और सुनफा योग के बनने से कोर्ट कचहरी से जुड़े मामला आपके पक्ष में आने से आपके बिजनेस के शेयरe में इजाफा होगा. नई ब्रांच ओपन कर सकते है, समय आपके पक्ष में है. पर लोकेशन के बारे में पूरी जानकारी जरूर कर लें. वर्कस्पेस पर स्मार्ट काम से रोक काम पूर्ण होंगे. रविवार और मकर संक्राति पर परिवार के साथ काफी दिनों के बाद ज्यादा समय बैठेंगे. प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बन सकती है. तकनीकी क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर रहेगा. मकर संक्रांति उपाय- अच्छी शिक्षा के लिए तिल, दूर्वा, कनेर के पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य देते हुए ऊँ शांताय नमः मंत्र का जाप करे और हरा मूंग और तिल का दान करें.
तुला राशि-
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगा विचलित. बिजनेस में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. लेकिन उससे आप हार न माने आप अपना कार्य करते रहें. वर्कस्पेस पर भावनात्मक मामलों की वजह से आपके कार्यों में तनाव की स्थितियां बन सकती है. खर्चों में कमी लाने से आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी. आपकी मध्यस्तता से परिवार विवाद का हाल होगा. हेल्थ पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. खिलाड़ियों को सफलता पाने के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ेगा. बिजनेस से जुड़ी यात्रा से आपको लाभ होगा.
वृश्चिक राशि-
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे खर्चो में कमी करे. ग्रहण दोष के बनने से बिजनेस में कुछ नुकसान होगा साथ ही आपकी समस्याएं बढ़ने से आपकी चिंता बढ़ेगी. वर्कस्पेस पर सीनियर और बॉस से डांट सुननी पड़ सकती है. परिवार में हो रहा विवाद आपकी परेशानियां बढ़ाएगा. लाइफ पार्टनर की अत्यधिक मांग आपके खर्चों को बढ़ा सकती है. काम लोड और भाग दौड़ के चलते हेल्थ में गिरावट आ सकती है. मेडिकल विद्यार्थियों के लिए समय कठिन हो सकता है. हेल्थ को लेकर यात्रा पर रोक लगाएं.
धनु राशि-
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे कर्तव्यों को पुरा करे. बिजनेस में निवेश की योजना बना रहें है, तो समय आपके पक्ष में है. वासी, सुकर्मा और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर सीनियर और बॉस की हेल्प से आपको आगे बढ़ने के अवसर मिलेगें. कंधों के दर्द से आप परेशान रहेंगे. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलने से लाइफ में आ रही समस्याको आप आसानी से दूर कर पाएंगे. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए एकाग्रता को बनाएं रखना होगा. यात्रा के दौरान किसी अजनबी से मुलाकात आपकी लाइफ में नया मोड़ ला सकती है.
मकर राशि-
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेगा जिससे जॉब में होगी तरक्की. मार्केट में निवेश किए हुए पैसे से अच्छा खासा लाभ प्राप्त करेंगे. टीम काम से वर्कस्पेस पर किसी प्रोजेक्ट को समय से पूर्व पूर्ण करने में सफलता हासिल करेंगे. अपनी वाणी और खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है. सिंगल के डबल होने के चांस बन सकते है. रिश्ता तय होने के योग बन रहे हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के हाथ सफलता लग सकती है. बिजनेस से जुड़ी यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी. हेल्थ को लेकर डायट चार्ट को फॉलो करें.
कुंभ राशि-
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेगा जिससे अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य. वासी और सुनफा योग के बनने से खाने के बिजनेस में इजाफा होगा. वर्कस्पेस पर ट्रांसफर के साथ प्रमोशन के चांस बन सकते है. सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा. फिर भी सेहत को लेकर सर्तक रहें. लग्जरी लाइफ में बढ़ोतरी हो सकती है. लाइफ पार्टनर की हेल्प से लाइफ में नये बदलाव आएंगे. तकनीक से जुड़ी पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को लाभ होगा. परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है.
मीन राशि-
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे ददियाल में हो सकती है समस्या. ग्रहण दोष के बनने से होटल बिजनेस में निवेश से आपको नुकसान हो सकता है, गाइडलाइन को देखते हुए ही निवेश करने का प्लान बनाएं. बिजनेस के लिए लोन कागजात में कुछ कमियों होने से आपकी परेशानियां बढे़गी. वर्कस्पेस पर आलस आपके लिए समस्या बढ़ा सकता है. परिवार में आपकी बात किसी कों नाराज कर सकती है. लाइफ पार्टनर के इमोशन को समझे. हाई लो ब्लड प्रेशर को लेकर आप परेशान रहेंगे. रचनात्मक कामों से जुड़े विद्यार्थियों को कुछ समस्याओं का सामना करनी पड़ेगी.
: रविवार 14 जनवरी 2024 का राशिफल
Sun, Jan 14, 2024
मेष राशि-
कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपको अपने दफ्तर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आप अपने अंदर में काम करने वाले जात को पर कड़ी निगाह रखें अन्यथा, कोई बहुत बड़ी गड़बड़ी हो सकती है जिसके लिए आपको दोषी ठहरायाजा सकता है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो खुदरा व्यापारियों को कल थोड़ा सा सावधान रहना होगा. अपनी व्यापार में किसी प्रकार का उधारी सामान देने से बचे, क्योंकि वहां पर आपका धन फंस सकता है और वह व्यक्ति आपका धन वापस करने में परेशान कर सकता है. कल आपको अपनी वसूली पर अधिक ध्यान देना होगा. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातकों को कल अपने काम पर फोकस करना होगा,
वृषभ राशि-
नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपको आपकी उम्मीदों के अनुसार सफलता की प्राप्ति हो सकती है. आपके वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है और कोई पदोन्नति भी हो सकती है, जिससे आपके मन में निराशा के भाव समाप्त हो सकते हैं. कारोबार करने वाले जातकों की बात करें तो कारोबारी को अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी. आप मेहनत करने में कोई काम ना छोड़े, तभी आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है. आप ग्राहकों की किसी भी बात से परेशान ना हों क्योंकि मेहनत के परिणाम तुरंत नहीं मिलते हैं, इसके लिए आप थोड़ा सा धैर्य रखें. कल आपका ग्राहकों से किसी बात पर बात विवाद भी हो सकता है, इसीलिए आप सभी बातों को अवॉइड करने की कोशिश करें.
मिथुन राशि-
कल का दिन अच्छा रहेगा. कल आपके ऑफिस में आपके बड़े अधिकारी आपके कार्य में कुछ फेरबदल कर सकते हैं, जिसके कारण आपका मन ऑफिस के कार्य में थोड़ा कम लगा रहेगा, परंतु आपके अधिकारी आपकी स्थिति को समझ सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी लोग अपनी तात्कालिक घटनाओं को देखकर भविष्य की कल्पना बिल्कुल भी ना करें, फर्नीचर के कारोबारियो को कल बहुत बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा. विद्यार्थियों की बात करें तो विद्यार्थी अपने गुरु जनों के दिशा निर्देश के अनुसार ही कार्य करें.
कर्क राशि-
नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको जो भी टारगेट, कार्य पूरा करने के लिए दिया गया है तो आप उसके लिए लोगों को व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कारोबारी कल जितने अधिक उत्साहित रहेंगे, उतना ही वह अपनी सफलताओं तक पहुंच पाएंगे. यदि आप अपने व्यापार में किसी प्रकार की समस्याओं से परेशान है तो कल आपको उनका निदान मिल सकता है. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक कल अपने आप में किसी प्रकार का आलस ना रखें अन्यथा, आपको अपने आलस के कारण अपने जीवन में पीछे की ओर जा सकते हैं. आपको अधिक शारीरिक श्रम करना चाहिए, जिससे आपकी इम्यूनिटी अच्छी बनी रहे.
सिंह राशि-
कल का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके बड़े अधिकारी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं, इसलिए आप अपने दफ्तर में कल आप अपने दफ्तर में बड़ों से किसी प्रकार की बहस ना करें. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में महत्वपूर्ण कार्य आपको करने पड़ सकते हैं. व्यापारियों को कल अपने मन के मुताबिक लाभ प्राप्त हो सकता है,जिससे उन्हें संतुष्टि मिलेगी और उनकी हार्दिक आय भी बढ़ेगी. खुदरा व्यापारियों को कल आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, परंतु आप मेहनत करते रहें, मेहनत का फल मीठा होता है आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी. विद्यार्थीयो की बात करें तो उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए यदि आप किसी दूसरे शहर में जाना चाहते हैं
कन्या राशि-
नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके ऑफिस से संबंधित कोई नया बदलाव आ सकता है. आप अपना कार्य बहुत अधिक जिम्मेदारी के साथ करेंगे. आपको अपना कार्य पूरा करने में अपने किसी सहकर्मी की मदद भी लेनी पड़ सकती है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो रियल एस्टेट में कारोबार करने वाले जातकों को कल नए प्रोजेक्ट बन सकते हैं. जिससे उनका काम अच्छा चलेगा और आप अपने कार्य को पूरा करने में बहुत अधिक मेहनत करेंगे और आप अपने कार्य को समय से पूरा कर सकेंगे.
तुला राशि-
कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो विदेशी कंपनियों से यदि आपको कोई व्यापार करते हैं तो कल आपको आपके व्यापार के संबंध में कोई शुभ सूचना की प्राप्ति हो सकती है. व्यापारियों को काम ज्यादा होने के कारण मानसिक तनाव रहेगा. ऑनलाइन बिजनेस करने वाले जातक कल लाभ कमा सकते हैं. प्लास्टिक के व्यापारियों को कल बहुत बड़े सौदे करने का अवसर मिल सकता है, युवा जातकों की बात करें तो कल आप अपनी मातृभाषा के अलावा अदर लैंग्वेज का ज्ञान लेने की सोच सकते हैं, इसीलिए आप अपना एडमिशन में ले सकते हैं. कल आप कोई लैंग्वेज क्लास भी ज्वाइन कर सकते हैं. आपके परिवार के जातकों के संबंधों में बहुत अधिक मधुरता रहेगी.
वृश्चिक राशि-
नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो बैंक मे नौकरी करने वाले जातकों को कल प्रमोशन मिल सकता है. परंतु आप अहंकार से थोड़ा सा दूर रहे, अहंकार के कारण आपका कोई कार्य बिगड़ भी सकता है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी अपने कामों को समय से पूरा करने में कोई कमी ना छोड़े. प्रयास करने से आपको सफलता प्राप्त हो सकती है. युवा जातकों को अधिक परेशानी के बाद ही संतोष जनक फल मिलेगा, इसीलिए पूरी मेहनत से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में लग जाए.
धनु राशि-
नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपका मन कल किसी बात को लेकर अशांत हो सकता है, इसलिए आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों में अधिक से अधिक ध्यान लगाए तथा आय से अधिक खर्चा ना करें अन्यथा, आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है और आप बहुत अधिक परेशान भी हो सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपका आपके सहयोगियों के साथ किसी प्रकार का वाद-विवाद हो सकता है, परंतु आप हर प्रकार के वाद-विवाद से बचे रहे. कल आप अपने व्यापार के लेनदेन में भी थोड़े सावधानी बरते. आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक अपने दिन की शुरुआत बहुत ही जोश के साथ करें. सैन्य विभाग में इच्छा रखने वाले जातकों के लिए कल का दिन थोड़ा सा मेहनत करने वाला रहेगा, तभी आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है.
मकर राशि-
कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक व्यस्त रहेंगे, काम की अधिकता बहुत अधिक रहेगी जिसके कारण आपको थकावट भी हो सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कम्युनिकेशन से जुड़े जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. आप अपने टारगेट वाले कार्यों में बहुत अधिक कमाई कर सकते हैं, हो सकता है आपको किसी चीज का बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो जाए इससे आपकी कमाई और अच्छी हो सकती है. युवा जातकों की बात करें तो यदि अपने लोगों का मार्गदर्शन चाहते है तो तभी अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं, तभी आप अपने जीवन में सफलता को प्राप्त कर सकते हैं. आपका आपके परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ सकते हैं.
कुंभ राशि-
नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो जो लोग किसी रिसर्च सेंटर से जुड़े हुए हैं और उसमें काम करते हैं तो उनको उस कार्य में बहुत अधिक लाभ की संभावना हो सकती है और आपके रुके हुए कार्य भी कल फिर से शुरू हो सकते हैं. उन्हें पूरा करने में आपको बहुत अधिक मेहनत भी करनी पड़ सकती है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ा सकते हैं, इसमें आपको अच्छे लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं. आपका व्यापार अच्छा चलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी बहुत अधिक मजबूत रहेगी.
मीन राशि-
कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपका दफ्तर में दिन सामान्य रहेगा. आपके ऊपर कार्य का बहुत अधिक बोझ नहीं रहेगा. अपने करियर को लेकर आप फॉक्स रहे, अपने दफ्तर में किसी भी प्रकार की गलतियां करने से बचे अन्यथा, आपको आपके अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो खुदरा व्यापारियों के पास ऑर्डर तो आएंगे किंतु किन्हीं कर्म से सामान की आपूर्ति न होने के कारण आप परेशान हो सकते हैं, अब ज्यादा सोच विचार ना करें, धीरे-धीरे आपके सभी कार्य पूरे हो सकते हैं.
: शुक्रवार 12 जनवरी 2024 का राशिफल
Fri, Jan 12, 2024
मेष राशि-
रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। ऑफिस में प्रमोशन या अप्रेजल के अवसर मिलेंगे। बच्चों की ट्यूशन की फीस के लिए धन खर्च करते रहें। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए नए प्लान बनाएं। निवेश के नए अवसर मिलेंगे। वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृषभ राशि-
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करेंगे। कार्यस्थल पर अफसरों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा। अपने भावनाओं को वश में रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपने जीवन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नए प्रयास करें। परिजनों के साथ व्यर्थ में वाद-विवाद से बचें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यों के तनाव से बचें।
मिथुन राशि-
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार में धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन धन से जुड़े फैसले बड़ी सावधानी से लें। बजट के अनुसार ही खर्च करें। मुश्किल घड़ी से निपटने के लिए धन बचत जरूर करें। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। आज जीवनसाथी से वाद-विवाद करने से बचें। इससे रिश्तों में मनमुटाव बढ़ सकता है।
कर्क राशि-
आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। भौतिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी। निवेश का फैसला बड़ी सावधानी से लें। अपने खर्चों पर नजर रखें। व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च करने से बचें। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की करेंगे। शुभ समय रहने वाला है।
सिंह राशि-
कार्यों की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करेंगे। कार्यों की जिम्मेदारियां बड़ी सावधानी से संभालें। जीवन में बड़े बदलावों के लिए तैयार रहें। आज आपका किसी अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ सभी टास्क को कंपलीट करें और अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें। इससे आपको मनचाही सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे।
कन्या राशि-
सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन वाहन के रखरखाव में धन खर्च करना पड़ सकता है। आज धन से जुड़े फैसले बड़ी सावधानी से लें। शैक्षिक कार्यों में शुभ परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से अनबन के संकेत हैं। व्यर्थ में वाद-विवाद से बचें। सकारात्मक रहें और अपने परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
तुला राशि-
प्रेम-संबंधों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल होगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। हालांकि, क्रोध पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए नया बजट बनाएं। सोच-समझकर धन खर्च करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोचान न करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि-
सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लेखानादि-बौद्धिक कार्यों से आय के नए साधन बनेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
धनु राशि-
पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें और कड़ी मेहनत के साथ सभी कार्यों को कंपलीट करें। आज कार्यस्थल पर अपने टैलेंट और स्किल के बदौलत नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए तैयार रहें। निवेश के फैसले बड़ी समझदारी से लें और जल्दबाजी में धन खर्च न करें।
मकर राशि-
प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मसंयत रहें। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। वाणी में मधुरता आएगी। ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और प्रेम-संबंधों में मिठास आएगी। आज इंकम कम और खर्चों की अधिकता रह सकती है। इसलिए सोच-समझकर धन खर्च करें।
कुंभ राशि-
एक्स-पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। रिश्ते की नई शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। कारोबारियों को आंख मूंदकर किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। दोस्त की सहायता से नौकरी-कारोबार में आ रही बाधाएं दूर होंगी। धन का आवक बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़े उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन परिस्थियां जल्द ही सामान्य हो जाएंगी।
मीन राशि-
मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में व्यस्थ रहेंगे। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। ऑफिस में नई पहचान बनेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। माता के सहयोग से धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे, लेकिन अनियोजित खर्चों में वृद्धि भी होगी। आलस्य से बचें और जीवन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।