BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: विक्रांत भूरिया बोले- प्रदेश में कांग्रेस की लहर, भाजपा को लेकर आक्रोश

Admin

Fri, Oct 6, 2023

इंदौर
प्रदेश की 36 आदिवासी सीटों पर आदिवासी स्वाभिमान यात्रा निकालने वाले प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया का मानना है कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस की लहर है और जनता का आक्रोश भाजपा सरकार के प्रति नजर आ रहा है। इस बार कांग्रेस की सरकार बनना तय है। जनता ने समझ लिया है जिन्होंने बाबा महाकाल को नहीं छोड़ा, महाकाल लोक बनाने में 50 प्रतिशत कमिशन लिया। वे जनता को लूटने में कमी नहीं रखेंगे।


आदिवासी समाज के मुद्दे पर विक्रांत बोले कि प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार हो रही है। सीधी का पेशाब कांड हो या नीमच में आदिवासी को गाड़ी से बांधने का मामला। इस तरह की कई घटनाएं प्रदेश में रुकने का नाम नहीं ले रही है इनमें भाजपा के लोगों के नाम आ रहे है।

घोटाले के मुद्दे पर विक्रांत बोले कि प्रदेश में पटवारी घोटाले हुआ। अयोग्य लोगों से पैसे लिए गए। भाजपा नेतागणों के काॅलेज में परीक्षा में धांधली कर अच्छे नंबरों से उन्हें पास कराया गया। जिन लोगों को नहीं पता कि मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है, वे लोग टाॅप टेन में आ गए। प्रदेश में योग्य लोगों का शोषण हो रहा है। यह माहौल देखकर जनता मन बना चुकी है कि वह इस बार कांग्रेस का साथ देगी।

मालवा निमाड़ में कांग्रेस की स्थिति को लेकर कहा कि पिछले चुनाव में मालवा-निमाड़ में कांग्रेस की सीटें ज्यादा थी। प्रदेश मे मैने आदिवासी स्वाभिमान यात्रा 36 आदिवासी सीटों पर निकली गई। इनमें ज्यादातर मालवा निमाड़ की सीटें थी। वहां कांग्रेस की प्रति जनता का समर्थन देखकर लग रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है।

बूथ स्तर तक संगठन की तैयारी है। यूथ कांग्रेस ने हर बूथ पर पांच कार्यकर्ता तैयार किए है। युवा वर्ग का सरकार के प्रति आक्रोश है। खुद के चुनाव लड़ने पर विक्रांत बोले कि पार्टी चुनाव में जो जिम्मेदारी देगी, उसका आदेश माना जाएगा। हमारी तरफ से पूरी तैयारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें