BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: शिवसेना के शिंदे गुट के विधायक संतोष बांगड़ ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ही 2024 में दोबारा केंद्र की सत्ता में लौटेंगे, न बने तो चौराहे पर फांसी लगा लूंगा

Admin

Thu, Jan 11, 2024

नई दिल्ली
शिवसेना के शिंदे गुट के विधायक संतोष बांगड़ ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ही 2024 में दोबारा केंद्र की सत्ता में लौटेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा यह दावा है और ऐसा ही होगा। यही नहीं इससे भी आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा कि यदि मेरी बात गलत साबित हुई तो मैं चौराहे पर फांसी लगा लूंगा। संतोष बांगड़ ने एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायकों को अयोग्य न ठहराने और उन्हें ही असली शिवसेना बताए जाने के स्पीकर के फैसले के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज साबित हो गया है कि हम लोगों का फैसला सही था और हम बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों पर चल रहे हैं।

संतोष बांगड़ ने कहा कि हम चाहते हैं कि शिवसेना और भाजपा की जीत हो। मैं आपको बता देता हूं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करके नरेंद्र मोदी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो लिखकर रख लेना। मैं चौक पर जाऊंगा और खुद को फांसी लगा लूंगा। यही नहीं संतोष बांगड़ ने कहा कि उद्धव ठाकरे के पास अब भी वक्त है कि वे हमारे साथ आ जाएं। उन्होंने कहा, 'उद्धव साहेब अब भी वक्त गया नहीं है। राम मंदिर बन रहा है और बालासाहेब ठाकरे का सपना पूरा हुआ है। आज उनकी आत्मा बहुत खुश होगी।'

बांगड़ ने कहा कि आज राम मंदिर बन रहा है। सपने साकार हो रहे हैं, लेकिन उद्धव ठाकरे तो सोनिया गांधी और राहुल की तारीफ में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि आज महाराष्ट्र के लोग यह जानते हैं कि असली शिवसेना कौन है। किसके पास तीर और कमान है। कौन हिंदुत्ववादी संगठन है। बता दें कि बुधवार को ही स्पीकर राहुल नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि एकनाथ शिंदे गुट ही असली शिवसेना है। इसके पीछे उन्होंने चुनाव आयोग के निर्णय को वजह बताया और कहा कि पार्टी का 1999 का संविधान भी ऐसी ही बात कहता है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें