BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: पुलिस ने कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ पैदल यात्रा को लांबाखेड़ा में रोका

Admin

Mon, Oct 2, 2023

भोपाल

आदिवासी समाज के लोगों की लोकतंत्र बचाओ पैदल यात्रा को सोमवार को पुलिस ने भोपाल के करोंद के पास लांबाखेड़ा में रोक दिया। यात्रा में शामिल लोगों ने पुलिस पर यात्रा को आगे बढ़ने से रोकने का षड्यंत्र करने का आरोप लगाया। हालांकि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने यात्रा को आगे बढ़ने दिया। यात्रा में दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। इससे पहले लांबाखेड़ा में ही यात्रा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज दो अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। पूरे विश्व में दो अक्टूबर को अंहिसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।


दिग्विजय सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरे जीवन पर अहिंसा के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनका दोष केवल यह था कि वह सभी साथ लेकर चलते थे। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई। अनुसूचित जाति और जनजाति सभी को सम्मान की नजर से देखते थे। सबसे पहले छूआछूट का यदि किसी ने आंदोलन किया तो महात्मा गांधी ने किया। आज उनका जन्म है। अंहिसा का दिवस है। यह यात्रा में किसी ने झगड़ा नहीं किया। शांति मार्च किया। दो अक्टूबर को यहां आने का मकसद यह है कि हम अंहिसा के पूजारी है। हम अनुसूचित जाति और जनताति के अधिकारों के लिए शांति पूर्वक बिना किसी लड़ाई के हमारी गरीब, दलित, एससी, एसटी जिनकी जमीन छिन ली गई। जिनको दंबंगों के पैरों के तले दबाया जा रहा है।

दंबंगों द्वारा आदिवासियों के ऊपर पेशाब किया जा रहा है। अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के शरीर पर मल लेपा जा रहा है। और यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार और यह मामा जो कहता है कि मैं तुम्हारा हूं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि तुम किसके हो हमें मालूम है। तुम सिर्फ नगद के हो। भ्रष्टाचार के हो। तुम किसी के सगे नहीं हो। मैं आरोप लगा रहा हूं। हिम्मत होती तो मेरे ऊपर मानहानि का दावा करता मामा। मेरे पास गवाह है कि इनके भ्रष्टाचार के है।


यह लोग देश के लोकतंत्र को खरीद और बेच रहे
पूर्व सीएम ने कहा कि यात्रा में शामिल लोगों को कहा कि यहां से शांतिपूर्वक अंबेडकर मैदान तक चलेगा। मैं आपके साथ चलूगा। आज में बिना पूजा और अनाज खां के नहीं आया हूं। उन्होंने राजा साबह जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को टाकते हुए कहा कि कोई राजा साहब जिंदाबाद नहीं बोलेगा। नारे आदिवासी, जनजाति, पिछड़ा वर्ग के पक्ष में, अंहिसा के पक्ष में, लाल बहादुर के पक्ष में, भीमराव अंबेडकर के पक्ष में होंगे। क्योंकि इन्होंने हमें आजादी दिलाई और लोकतंत्र दिया। उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि यह लोग इस देश के लोकतंत्र को खरीद और बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को गिराने में करोड़ों रुपए किसका पैसा लगा था। क्या गरीब का पैसा लगा था। क्या विधायकों को चेक से पेमेंट किया था। नोट की गड्डियों से पेमेंट किया गया था।

पुलिस ने यात्रा को आगे बढ़ने से रोका
लोकतंत्र बचाव यात्रा में शामिल वकील सुनील कुमार आदिवासी ने बताया कि पुलिस अनुमति नहीं होने समेत अलग-अलग बहाने कर यात्रा को रोक रही थी। इस बीच पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने यात्रा को आगे बढ़ने दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि गांधी जयंती पर अहिंसावादी लोगों को रोकने की कोशिश की जा रही है।

21 सितंबर को विदिशा से निकली यात्रा
लोकतंत्र बचाव यात्रा की शुरुआत 21 सितंबर को विदिशा से हुई। यात्रा का मंगलवार को अंबेडकर पार्क तुलसी नगर में समापन होना है। इससे पहले रोशनपुरा से यात्रा में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी शामिल होना है। वह अंबेडकर पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुनील कुमार ने बताया कि हमारी यात्रा का उद्देश्य आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों पर हो रहे अत्याचार को रोकने कठोर कानून बनाने, आदिवासियों की जमीनों पर दंबगो के कब्जे हटा उनको जमीन वापस दिलाने और दलबदल कानून को कड़ा करने पार्टी से इस्तीफा देने वाले जनप्रतिनिधि पर 6 साल के लिए चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही ईवीएम को चुनाव में बैन करने की है।
 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें