BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' के लिए मांगे सुझाव

Admin

Sat, Nov 18, 2023

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 नवंबर को होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए नागरिकों से अपने सुझाव देने का आग्रह किया है। यह मन की बात की 107वीं कड़ी होगी। उन्होंने इस माह के मन की बात के लिए बड़ी संख्या में सुझाव आने पर प्रसन्नता भी व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री ने उन लोगों से भी अपने सुझाव साझा करने का आग्रह किया है, जिन्होंने इसे अभी तक माईगॉव या नमो ऐप पर साझा नहीं किया है। प्रधानमंत्री ने अपनी एक एक्स पोस्ट में कहा, "इस महीने की 'मन की बात' के लिए बड़ी संख्या में सुझाव देखकर प्रसन्नता हुई, जिसका प्रसारण 26 तारीख को होगा। साझा किए गए प्रेरक जीवन अनुभव इस कार्यक्रम का सार हैं, जो प्रत्येक संस्करण को अधिक समृद्ध और ज्ञानवर्धक बनाते हैं। जिन लोगों ने अभी तक अपने सुझाव साझा नहीं किए हैं, वे माईगॉव या नमो ऐप पर इन्हें भेज सकते हैं।"

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें