BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: ओडिशा: पति की रोड एक्सीडेंट में मौत, अंतिम क्रियाएं पूरी कर पत्नी ने लगा ली फांसी

Admin

Wed, Nov 15, 2023

भुवनेश्वर

सड़क हादसे में पति की मौत का सदमा एक पत्नी के दिमाग पर इस कदर बैठ गया कि उसने पति के अंतिम संस्कार के बाद खुद भी खुदकुशी कर ली. झकझोर देने वाला यह वाकया ओडिशा के खोरधा जिले का है. यहां बेनागोडियापटना गांव में अनिंदिता सुबुद्धि नाम की महिला के पति गोकुल चंद्रा साहू रविवार को अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे.इस दौरान ही उनका एक्सीडेंट हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायल अवस्था में गोकुल को खोरधा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन यहां इलाज के दौरान ही गोकुल की हालत बिगड़ती चली गई. स्थिति ज्यादा खराब होने के बाद घायल अवस्था में गोकुल को 25 किलोमीटर दूर भुवनेश्वर एम्स रेफर किया गया. यहां गोकुल ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया.

पति की मौत के बाद लगा सदमा

गोकुल की मौत के बाद उनकी पत्नी अनिंदिता सुबुद्धि सदमे में चली गईं. उन्होंने किसी तरह गोकुल के शव का अंतिम संस्कार किया और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. इस मामले की पूरी जानकारी के लिए पुलिस की एक टीम जांच कर रही है.

दिल्ली में पति-पत्नी ने किया था सुसाइड

ऐसा ही एक वाकया जुलाई 2023 को पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में सामने आया था. यहां एख विवाहित जोड़े का शव मिलने से हड़कंप मच गया था. मृतक एक कपड़ा फर्म में सेल्समैन का काम करता था, जबकि उसकी पत्नी एक गृहिणी थी. पुलिस ने बताया कि शवों के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि दंपती आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, इसमें कुछ लोगों के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें परेशान किया.
 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें