BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: मध्य प्रदेश में शाम 5बजे तक 71% ,छत्तीसगढ़ में 67.48% मतदान दर्ज ,छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में मतदान खत्म

Admin

Fri, Nov 17, 2023

नई दिल्ली
 छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में मतदान खत्म हो गए है। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान में दोपहर 5 बजे तक 71% और मध्य प्रदेश में शाम 5 बजे तक 71% मतदान दर्जकिया गया। मध्यप्रदेश की 230 सीटों के लिए मतदान जारी है । वहीं छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 70 सीटों पर मतदान जारी है । दोनों ही राज्यों में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान छिटपुट हिंसा के बीच एक बजे तक 45 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है। छतरपुर के राजनगर में कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम सिंह नाती राजा के समर्थक की हत्या कर दी गई।

वहीं, मुरैना के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर गोलीबारी हुई है। राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें नजर आने लगी, मतदान 7 बजे शुरू हुआ और 9.30 बजे तक यानी कि पहले दो घंटे में 11.55 प्रतिशत मतदाता मतदान कर चुके थे।

दोपहर 1 बजे तक प्रदेश में 45.40 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इस दौरान दो स्थान छतरपुर और मुरैना में हिंसा की खबर आई है। अन्य स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट व झड़प की सूचनाएं आ रही है। प्रशासनिक तौर पर कोई पुष्टि करने को तैयार नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम सिंह नाती राजा के समर्थक सलमान खान की हत्या कर दी गई है। आरोप तो यहां तक लगाया जा रहा है कि उसे वाहन से कुचला गया है, कांग्रेस के विधायक और उम्मीदवार नाती राजा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए है। फिलहाल, राजनगर में स्थिति तनावपूर्ण है। यहां कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार पुलिस पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दूसरी ओर मुरैना के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर गोलीबारी हुई। यहां पथराव भी हुआ। इस विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा के उम्मीदवार हैं। इसके अलावा कुछ स्थानों पर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को पुलिस ने एहतियात के तौर पर नजर बंद कर रखा है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो राज्य के अधिकांश हिस्सों में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। पहले दो घंटे में 11.55 प्रतिशत मतदाता मतदान कर चुके हैं, वहीं एक बजे तक यह प्रतिशत बढ़कर 45.40 हो गया था, तो वहीं कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारे नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें