: प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे
Thu, Jan 18, 2024
रायपुर
विधान सभा परिसर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुकर्जी, प्रेक्षागृह में 20 व 21 जनवरी को सदस्यों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस प्रस्तावित प्रबोधन कार्यक्रम में वे विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को मार्गदर्शन देंगे।
प्रबोधन कार्यक्रम के प्रथम दिवस के तृतीय सत्र में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्रबोधन कार्यक्रम के प्रथम दिवस उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया का भी संबोधन होगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में प्रबोधन कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 21 जनवरी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित सदस्यों को मार्गदर्शन देंगे। इनके अतिरिक्त पूर्व मंत्री एवं सदस्य अजय चंद्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक भी सदस्यों को संबोधित करेंगे।
अलग-अलग सत्रों में होने वाले इन कार्यक्रमों में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मान. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, उपमुख्यमंत्रीअरूण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, संसदीय कार्यमंत्री बृजमोहन अग्रवाल,मंत्रीगण एवं समस्त विधायकगण तथा विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।
: सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन
Thu, Jan 18, 2024
डिंडोरी
नेहरू युवा केंद्र डिंडोरी खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं यातायात पुलिस बिभाग डिंडोरी के साथ आज कलेक्टर विकास मिश्रा के उपस्थित में यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन किया गया उक्त कार्यक्रम में एडिशनल एसपी जगनाथ मरकाम डीएसपी मेहंती मरावी यातायात थाना प्रभारी जी एस उइके एवं एएसआई प्रवीण सिंह ठाकुर साथी नेहरू युवा केंद्र डिण्डौरी के वॉलिंटियर एनसीसी पुलिस विभाग के नव चयनित आरक्षक उपस्थित रहे।
कलेक्टर विकास मिश्रा ने सड़क सुरक्षा सप्ताह पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की बढ़ रही जनसंख्या को देखते हुए हमें सबसे पहले हेलमेट का उपयोग करना होगा जब तक हम हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करेंगे सुरक्षित नहीं रहेंगे हमें अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए जब भी घर से निकले हेलमेट लगाकर निकले हमारा कर्तव्य है कि हम दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें आज भारत में हर 5 मिनट बाद एक मृत्यु होती है इसकी रोकथाम के लिए हमें जब भी सड़क पर चलें हेलमेट लगाकर नशे से दूर रहकर चलें नशा नहीं करें।
नशा ही नाश की जड़ है सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली म्यूट में से भारत में तेजी रफ्तार गाड़ी चलाना लापरवाही नशे में गाड़ी चलाना म्यूट का कार्ड बनती है इस जागरूकता सप्ताहाना हमेशा ऐसे प्रचार-प्रसार बैनरों के माध्यम से फिल्म पत्रक वितरण कर इसको हमेशा चालू रखें विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र क्षेत्रीय आयोजनों को आयोजन करने के लिए विभिन्न गैर सरकारी संगठनों समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों से व्यवस्थाओं और युवाओं सहित भागीदारी की एक विस्तृत श्रृंखला द्वारा अपील करता है आप जब भी जेब्रा क्रॉस करें देखें देखकर ही गाड़ी को क्रॉसिंग करें सावधानी आपकी जान बचा सकती है।
अंत में युवाओं को संबोधित करते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा युवा ही देश का भविष्य है युवा को आगे रहकर बढ़ चढ़कर ऐसे कार्यक्रमों हिस्सा लेना चाहिए अगर कोई एक्सीडेंट में घायल है उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने का प्रयास करें पुलिस आपकी हमेशा सहायता करेगी इससे डरे नहीं पुलिस का सहयोग करें कार्यक्रम साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनसीसी के छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया कलेक्टर महोदय द्वारा जानकारी आर पी कुशवाहा के द्वारा दी गई।
: ओरछा में रामलीला का आयोजन संपन्न
Thu, Jan 18, 2024
निमाड़ी
बृजेश सोनी वरिष्ठ समाजसेविक एवं वरिष्ठ नागरिक ने बताया कि अयोध्या में पाण पृतषठा से पहले ओरछा मे किया गया रामलीला का भव्य आयोजन किया गया जिसमें कई भक्तों ने रामलीला का दृश्य बैठ कर देखा रामलीला की आयोजन पर भक्त गनोनी रामलीला की पूरी चौपाई एवं सुंदर पाठ के साथ रामलीला के आयोजन में अपनी सहभागिता दिखाई साथी इस कार्यक्रम से लोगों ने उसकी प्रशंसा भी की रामलीला के आयोजन पर आयोजन समिति के कई पदाधिकारी गण भी इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाई तथा रामलीला का आयोजन का आनंद उठाया।