: तीजहारिन बहनें आज तोड़ेंगे अपना निर्जला उपवास
Tue, Sep 19, 2023
रायपुर
रविवार की देर रात तक तीजा त्यौहार मनाने आई तीजहारिनों बहनों ने कड़ू-भात खाकर अपना रात 12 बजे से अपना निर्जला उपवास शुरू कर दिया है और अब वे मंगलवार की सुबह पूर्जा-अर्चना कर अपना निर्जला उपवास तोड़ेंगी। प्रसाद के रुप में वे ठेठरी, खुरमी और सूजी से बने पकवान को ग्रहण करेंगी। सोमवार को निर्जला उपवास रखने वाली महिलाएं और युवतियों ने फुलहरा सजाकर भगवान शिव और पार्वती की पूजा -अर्चना की।
: जी-20 की फोर्थ फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की बैठक रायपुर में शुरू
Mon, Sep 18, 2023
रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज (सोमवार) और 19 सितंबर को आयोजित जी-20 की फोर्थ फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई। बैठक में जी-20 सदस्य देश एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों से जुड़े 65 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की सलाहकार चांदनी रैना और यूके की एचएम ट्रेजरी की मुख्य आर्थिक सलाहकार सेम बैकेट करेंगे।नवा रायपुर में होने वाली इस बैठक के लिए एयरपोर्ट से आयोजन स्थल तक विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल, सड़कों और चौक-चौराहों को सजाया गया है। बैठक दौरान छत्तीसगढ़िया रंग नजर आएगा, जिसमें खानपान से लेकर कला-संस्कृति और होर्डिंग्स में छत्तीसगढ़ी अस्मिता की झलक मिलेगी।बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक जन भागीदारी कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। इसमें डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय समावेशन वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम जी- 20 जागृत कार्यक्रम पेंटिंग प्रतियोगिता और नारा लेखन प्रतियोगिता प्रति पैनल चर्चा शामिल है।शासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जी-20 कई बैठक में भारत, अर्जेटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चाइना, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रिपब्लिक कोरिया, रशिया, सऊदी अरबिया, साउथ आफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेट्स आफ अमेरिका, यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ नौ विशेष आमंत्रित देश बांग्लादेश, इजिप्ट, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन, यूएई के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं ।
: ड्रिंक एंड ड्राइव पर अब ड्राइवर का सीधे लायसेंस होगा सस्पेंड
Mon, Sep 18, 2023
रायपुर
राजधानी रायपुर की ट्रैफिक पुलिस फिलहाल एक्शन मोड में है। शनिवार की देर रात से लेकर रविवार को दिनभर शहर के एंट्री पॉइंट पर वाहन चालकों की चेकिंग की गई। इस चेकिंग में 25 ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ी चला रहे थे। जिनके खिलाफ पुलिस ने सख्ती से एक्शन लिया है।
अब होगा लायसेंस सस्पेंड
रायपुर ट्रैफिक एएसपी सचिंद्र कुमार चौबे ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस शहर के एंट्री पॉइंट पर लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। जिसके तहत कई इलाकों में ट्रैफिक की स्पेशल टीम ने चेकिंग कार्रवाई कर रही है। शनिवार और रविवार को भी 25 लोगों को नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़ा गया है। इन सभी लोगों का कोर्ट से अब लाइसेंस सस्पेंड किया जायेगा।आगे उन्होंने कहा कि किसी भी सड़क दुर्घटना में सबसे बड़ी चुनौती ड्रिंक एंड ड्राइव केस है। ज्यादातर सड़क दुर्घटना होने का एक कारण भी नशे की हालत में वाहन चलाना है। जिसके तहत अब ऐसे मामलों में सीधे लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा।इस साल जनवरी 2023 से वर्तमान तक 403 लोग नशे की हालत में वाहन चलाते पाये गए हैं। जिनके विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई थी। ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे नशे की हालत में वह गाड़ी न चलाएं। इसके अलावा सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें।