: बिलासपुर के अभिषेक बने प्रदेश के स्ट्रांग मैन
Wed, Oct 25, 2023
बरठीं
जिले के बड़गांव के अभिषेक ने एनपीसी हिमाचल स्टेट स्ट्रांग मैन चैंपियनशिप में टायर डेड लिफिट, किसान पदयात्रा में स्वर्ण और रजत पदक जीता। उन्होंने यह पदक 50 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल किया। अभिषेक को हिमाचल प्रदेश का स्ट्रांग मैन घोषित किया गया है। अभिषेक के कोच नरेश कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता एचपीयू शिमला में हुई। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के लगभग 110 बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया। अभिषेक अब दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्ट्रांग मैन चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
: चेकिंग के दौरान एफएसटी और एसएसटी टीम ने किया आठ लाख से ज्यादा का कैश बरामद
Tue, Oct 24, 2023
मुंगेली.
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के मार्गदर्शन में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष विधानसभा निर्वाचन कराने के लिए मुंगेली एफएसटी और एसएसटी टीम पूरी सक्रियता से काम कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को बरेला चेक पोस्ट पर टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। चेक पोस्ट पर स्थैतिक निगरानी दल द्वारा सघन चेकिंग के दौरान वाहन चालक पंकज टंडन और सवारी खम्हन लाल वर्मा के पास से आठ लाख 91 हजार 320 रूपये जब्त किया गया। टीम द्वारा पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिसके आधार पर इन्हें नोटिस जारी कर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। इनके द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जब्ती की कार्रवाई की गई। दरअसल विधानसभा निर्वाचन 2023 में आचार संहिता के दौरान किसी भी प्रकार का अवैध परिवहन ना हो इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न निगरानी दलों को सक्रिय किया गया है। मुंगेली में प्रवेश के सभी रास्तों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं तथा सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था के साथ सघन जांच भी की जा रही है।
: जोगी-कांग्रेस की मरवाही में चुनावी रणनीति
Tue, Oct 24, 2023
रायपुर.
मरवाही में आज एक नया घटना क्रम देखने को मिला। जिसमें कांग्रेस पार्टी से जुड़े पदाधिकारी और स्थानीय आदिवासी नेता अचानक जोगी बंगले पर पहुंच गए। जहां पर बंद कमरे में अमित जोगी और डॉ. रेणु जोगी के साथ कांग्रेसियों के बीच बातचीत हुई। लगभग एक घंटे चली बातचीत के बाद वापस बाहर आए। कांग्रेसियों ने सिर्फ मुलाकात और विजय दशमी की अग्रिम बधाई देने की बात कही है।
मरवाही विधानसभा क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक कांग्रेसी नेता और पदाधिकारी आज गौरेला में स्थित जोगी बंगले पर पहुंचे। जहां पर बंद कमरे में लगभग 1 घंटे तक जोगी बंगले में जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच बातचीत हुई। एक घंटे के बाद जब सभी स्थानीय नेता बाहर आए तो मीडिया के पूछने पर उन्होंने कहा कि जोगी परिवार के वो हिस्से हैं और वे सभी आज विजयादशमी की शुभकामनाएं देने के लिए जोगी बंगले पहुचे थे। लेकिन राजनीतिक चर्चा से इंकार कर दिया है।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई बात होगी तो जरूर आप लोगों को जानकारी दी जाएगी। इनका कहना है कि डॉ. के के ध्रुव का वे सभी लगातार विरोध कर रहे हैं और कांग्रेस के द्वारा जो टिकट मरवाही से डॉ. ध्रुव को दिया गया है। जब तक बदल नहीं जाता है तब तक वे विरोध करेंगे। विरोधियों ने एक बात साफ कर दी है। डॉक्टर के के ध्रुव के पीछे कोई दूसरे व्यक्ति लोग काम कर रहे हैं।
डॉ. सिर्फ मोहरा हैं जिसे लेकर सभी में नाराजगी है। हालांकि मरवाही विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेताओं और विधानसभा के लिए 27 दावेदारों के द्वारा कहा जाता है। डॉ. मरवाही विधानसभा में पैराशूट हैं। उनकी जगह 27 में से किसी एक को टिकट दिए जाना चाहिए था। यहां कर आदिवासी नेता टिकट मिलना था। पर ऐसा नहीं किया गया। जिसके कारण वे कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव का विरोध कर रहे हैं।
वहीं कल डॉ. के विरोध में मरवाही के 12 स्थानीय आदिवासी नेताओ ने इस्तीफा तक दे दिया है। हालांकि, अब तक कांग्रेस संगठन की ओर से उनका इस्तीफा स्वीकार नही किया गया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से उमीदवार गया थ। स्व अजीत जोगी जेसीसीजे से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। आज जो अमित जोगी और रेणु जोगी से मुलाकात की है। उनमें से बड़े नेता गुलाब राज, विवेक पोर्ते, शंकर पटेल, दया वाकरे, गजरूप सलाम, विशाल उरेटि, प्रताप सिंह मरावी, मुद्रिका सर्राती, अजय शुक्ला, शामिल थे। बहरहाल बंद कमरे में जो भी राजनीतिक चर्चा हुई। कहीं न कहीं मरवाही कांग्रेस के लिए नुकसान ही साबित होगा।