: पांच राजयोग के साथ होगी लक्ष्मी पूजा
Sat, Nov 11, 2023
रायपुर
12 नवंबर को मनाया जाने वाला दीपावली का त्योहार इस बार कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दीपावली के दिन पांच राजयोग का निर्माण हो रहा है इस दुर्लभ योग में धन की देवी लक्ष्मी का पूजन से घर में धन धान्य और समृद्धि आने वाली है। दीपावली पर अमावस्या तिथि 12 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दीपावली की शाम के समय जब लक्ष्मी पूजा होगी तब सभी राजयोग का निर्माण हो रहा है।
पंडितों से मिली जानकारी के अनुसार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर दीपावली मनाने का विधान होता है। दीपावली पर लक्ष्मी व गणेश जी की पूजा साथ में होती है। लक्ष्मी पूजा के लिए प्रदोष काल का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस वर्ष प्रदोष काल के दौरान 5 राजयोग का निर्माण भी होगा। इसके अलावा आयुष्मान, सौभाग्य और महालक्ष्मी योग भी बनेगा। इस तरह से दीपावली 8 शुभ योगों में मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य का मनाना है कि दीपावली पर इस तरह का शुभ योग कई दशकों के बाद बना है। ऐसे में इस शुभ योग में दिवाली सभी के लिए सुख-समृद्धि और मंगलकामना साबित होने वाला है।
इस साल दीपावली पर एक साथ 5 राजयोग देखने को मिलेगा। ये 5 राजयोग गजकेसरी, हर्ष, उभयचरी, काहल और दुर्धरा नाम के होंगे। इन राजयोगों का निर्माण शुक्र, बुध, चंद्रमा और गुरु ग्रह स्थितियों के कारण बनेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गजकेसरी योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। यह योग मान-सम्मान और लाभ देने वाला साबित होता है।
वहीं हर्ष योग धन में वृद्धि और यश दिलाता है। जबकि बाकी काहल ,उभयचरी और दुर्धरा योग शुभता और शांति दिलाता है। वहीं कई सालों बाद दिवाली पर दुर्लभ संयोग भी देखने को मिलेगा शनि स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान होकर शश महापुरुष राजयोग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा दीपावली पर आयुष्मान योग है।
: छठ पूजा के लिए रेलवे चलाएगा 12 से स्पेशल ट्रेनें
Sat, Nov 11, 2023
रायपुर
छठ पूजा के अवसर पर साबरमती-दानापुर-साबरमती, साबरमती-दिल्ली सराय-साबरमती और भावनगर टर्मिनस-दिल्ली स्पेशल रेल सेवा का संचालन 12 से 26 नवम्बर तक किया जाएगा।
साबरमती-दानापुर-साबरमती, साबरमती-दिल्ली सराय-साबरमती और भावनगर टर्मिनस-दिल्ली स्पेशल रेल सेवा का संचालन 12 से 26 नवम्बर तक किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09403/09404, साबरमती-दानापुर-साबरमती सुपरफास्ट स्पेशल गाड़ी संख्या 09403, साबरमती-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 12 से 26 तक (03 ट्रिप) साबरमती से प्रत्येक रविवार को 8.15 बजे रवाना होकर सोमवार को 14.15 बजे दानापुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09404, दानापुर-साबरमती सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 13 से 27 नवम्बर तक (03 ट्रिप) दानापुर से प्रत्येक सोमवार 18.00 बजे रवाना होकर मंगलवार को 23.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह रेल सेवा महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जं., अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूण्डला, इटावा, कानपुर सेट्रल, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर व आरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
: ट्रांसजेंडस विद्या राजपूत जाएंगी अमेरिका, छग में हुए कामों को बताएंगी
Sat, Nov 11, 2023
रायपुर
छत्तीसगढ़ में ट्रांसजेंडर के लिए हो रहे कामों की चर्चा अब विदेश में भी होने लगी है। छत्तीसगढ़ में एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी वेलफेयर के लिए काम कर रही ट्रांसजेंडर विद्या राजपूत को यूनाइटेड स्टेट आॅफ अमेरिका से न्योता आया है। वॉशिंगटन डीसी में आयोजित इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप प्रोग्राम में वे शामिल होंगी और वे यहां छत्तीसगढ़ में ट्रांसजेंडर के लिए होने वाले कामों को लोगों के सामने रखेगी।