: छत्तीसगढ़ में 3 बजे तक 55.31 प्रतिशत हुआ मतदान
Sat, Nov 18, 2023
रायपुर
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र बिंद्रानवागढ़ के नौ संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुबह 7 से 3 बजे तक मतदान हुआ। मतों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। दूसरे चरण के लिए दोपहर 3 बजे तक 55.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान पाटन विधानसभा क्षेत्र में हुआ है, यहां 66.87 प्रतिशत वोटिंग हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान 38.20 प्रतिशत रायपुर ग्रामीण में हुआ है। इधर ब्रिंद्रानवागढ़ के संवेदनशील 9 मतदान केंद्र में चुनाव खत्म हो गया है। यहां सुबह 7 बजे से 3 बजे तक समय निर्धारित किया गया था। यहां वोटिंग प्रतिशत 59.16 है। फिलहाल यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
1. भरतपुर-सोनहट (एसटी) -57.70 प्रतिशत
2. मनेंद्रगढ़ - 53.46 प्रतिशत
3. बैकुंठपुर - 62.46 प्रतिशत
4. प्रेमनगर - 63.05 प्रतिशत
5. भटगांव - 63.51 प्रतिशत
6. प्रतापपुर (एसटी) - 62.50 प्रतिशत
7. रामानुजगंज (एसटी) - 61.50 प्रतिशत
8. समरी (एसटी) - 62.90 प्रतिशत
9. लुंड्रा (एसटी) - 61.50 प्रतिशत
10. अंबिकापुर - 53.05 प्रतिशत
11. सीतापुर (एसटी) - 58.48 प्रतिशत
12. जशपुर (एसटी) - 60.89 प्रतिशत
13. कुनकुड़ी (एसटी) - 62.35 प्रतिशत
14. पत्थलगांव (एसटी) - 57.10 प्रतिशत
15. लैलूंगा (एसटी) - 64.47 प्रतिशत
16. रायगढ़ - 54.97 प्रतिशत
17. सारंगढ़ (एससी) - 61.62 प्रतिशत
18. खरसिया - 63.59 प्रतिशत
19.धरमजयगढ़ (एसटी) - 58.90 प्रतिशत
20. रामपुर (एसटी) - 57.46 प्रतिशत
21. कोरबा - 50.46 प्रतिशत
22. कटघोड़ा - 49.15 प्रतिशत
23. पाली-तानाखार (एसटी) - 56.23 प्रतिशत
24. मरवाही (एसटी) - 45.39 प्रतिशत
25. कोटा - 53.18 प्रतिशत
26. लोरमी - 54.07 प्रतिशत
27. मुंगेली (एससी) - 51.74 प्रतिशत
28. तखतपुर - 49.15 प्रतिशत
29. बिल्हा - 47.88 प्रतिशत
30. बिलासपुर - 42.64 प्रतिशत
31. बेलतरा -40.69 प्रतिशत
32. मस्तूरी (एससी) - 47.71 प्रतिशत
33. अकलतरा - 49.44 प्रतिशत
34. जांजगीर-चांपा - 53.31 प्रतिशत
35. सक्ती - 53.08 प्रतिशत
36. चंद्रपुर - 47.38 प्रतिशत
37. जैजेपुर - 47.30 प्रतिशत
38. पामगढ़ (एससी) - 49.98 प्रतिशत
39. सरायपाली (एससी) - 61.59 प्रतिशत
40. बासना - 64.24 प्रतिशत
41. खल्लारी - 63.10 प्रतिशत
42. महासमुंद - 59.57 प्रतिशत
43. बिलाईगढ़ (एससी) - 57.23 प्रतिशत
44. कसडोल - 58.28 प्रतिशत
45. बलौदा बाजार - 59.11 प्रतिशत
46. भाटापारा - 58.80 प्रतिशत
47. धरसींवा - 57.56 प्रतिशत
48. रायपुर सिटी ग्रामीण - 38.20 प्रतिशत
49. रायपुर सिटी वेस्ट - 56.23 प्रतिशत
50. रायपुर सिटी नॉर्थ - 44.30 प्रतिशत
51. रायपुर सिटी साउथ - 43.16 प्रतिशत
52. आरंग(एससी) - 52.60 प्रतिशत
53. अभनपुर - 51.05 प्रतिशत
54. राजिम - 56.16 प्रतिशत
55. बिंद्रानवागढ़ (एसटी) - 59.16 प्रतिशत
56. सिहावा (एसटी) - 65.30 प्रतिशत
57 कुरुड - 66.40 प्रतिशत
58. धमतरी - 64.30 प्रतिशत
59. संजारी बालोद - 64.83 प्रतिशत
60. डोंडी लोहारा (एसटी) - 61.60 प्रतिशत
61. गुंडरदेही - 63.74 प्रतिशत
62. पाटन - 66.48 प्रतिशत
63. दुर्ग ग्रामीण - 56.38 प्रतिशत
64. दुर्ग सिटी - 46.81 प्रतिशत
65. भिलाई नगर - 48.69 प्रतिशत
66. वैशाली नगर - 47.44 प्रतिशत
67. अहिवारा (एससी) - 47.03 प्रतिशत
68. साजा - 60.85 प्रतिशत
69. बेमेतरा - 61.56 प्रतिशत
70. नवागढ़ (एससी) - 53.20 प्रतिशत
: बिलासपुर जिले में शाम 5 बजे तक अनुमानित 61.43 प्रतिशत मतदान
Fri, Nov 17, 2023
बिलासपुर 17 नवम्बर 2023/
निर्वाचन नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक जिले में 61.43 प्रतिशत अनुमानित मतदान हुआ है। जिसमें बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में 59.08 प्रतिशत, बिलासपुर में 56.28 प्रतिशत
,बिल्हा में 66.39 प्रतिशत, कोटा में 65.69 प्रतिशत, तखतपुर में 61.50 प्रतिशत एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में 59.50 प्रतिशत अनुमानित मतदान हुआ है।
: हाईकमान के बुलावे पर दिल्ली गए टीएस सिंहदेव लौटे
Fri, Nov 17, 2023
रायपुर
टीएस सिंहदेव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी।पार्टी संगठन ने 75 प्लस का घोषित लक्ष्य रखा है। दूसरे चरण के 70 विधानसभा में 50 से अधिक सीट जीतने का दावा करते हुए उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि सरगुजा संभाग की 14 में से 10-11 सीट कांग्रेस जीतेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि लोगों के जीवन में बदलाव और आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ बुनियादी विकास के ढेरों कार्य सरकार ने किए हैं। फिर सरकार बनी तो लोकहित के कार्य निर्बाध रूप से जारी रहेंगे। यदि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को दो तिहाई बहुमत नहीं मिली तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से घोर निराशा होगी।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री के सवाल को लेकर सिंहदेव ने कहा कि यह हाई कमान तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। टीएस सिंह देव कुलदेवी मां महामाया की पूजा अर्चना के बाद परिवार के सदस्यों के साथ माता राजमोहिनी देवी शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय महाविद्यालय में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमने के बाद अचानक हाईकमान के बुलावे पर दिल्ली गए डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव गुरूवार को चाटर्ड प्लेन से दरिमा पहुंचे। डिप्टी सीएम ने दावा किया कि दूसरे चरण में कम से कम 50 सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। सिंहदेव ने कहा कि लोग आरोपों पर भरोसा नहीं करते। महादेव एप मामले में स्वयं ईडी ने स्वयं कहा है कि मनी ट्रांजक्शन का कोई ट्रेल नहीं है। ईडी बीजेपी के विंग के रूप में काम कर रही है। उन्हें लोग नहीं मानते।