: MP में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री या कोई और?
Sun, Dec 3, 2023
भोपाल
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
के रुझानों से अब यह बिलकुल स्पष्ट हो गया है कि मध्य प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। इस सबसे बीच यह सवाल अहम बन गया है कि क्या चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभाल चुके
शिवराज
सिंह
चौहान ही फिर सीएम पद की कुर्सी पर काबिज होंगे।
हालांकि मप्र में भाजपा के सामने अब मुख्यमंत्री की कुर्सी बनी बड़ी चुनौती बन गई है। इस बार भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ अपने राष्ट्रीय महासचिव को चुनावी मैदान में उतारा था जाहिर है सीएम का पद अब कौन संभालेगा यह दिलचस्प सवाल बन गया है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार मुख्यमंत्री पद के लिए शिवराज सिंह चौहान प्रबल दावेदार हैं, लेकिन तीन केंद्रीय मंंत्रियों प्रहलाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते के मप्र के चुनावी मैदान में उतरने के साथ ही मुख्यमंत्री का चेहरा कौन को लेकर चर्चाओं का दौर आरंभ हो गया था। जाहिर है ये तीन नेता भी सीएम पद के दावेदारों में शुमार किए जा रहे हैं।
इसके साथ ही दस साल बाद मध्य प्रदेश की चुनावी राजनीति में उतरे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी प्रमुखता से सामने आ रहा है। यही स्थिति केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर भी है।
: भोपाल-इंदौर समेत 37 जिलों में आज भी बदला रहेगा मौसम, तापमान गिरेगा
Sun, Dec 3, 2023
भोपाल
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम का रुख ही बदल कर रख दिया है। पिछले रविवार से शुरू हुआ बारिश का दौर एक हफ्ते बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले चार दिनों से भोपाल में दिन में धुंध छाई हुई है। एक बार फिर मौसम विभाग ने रविवार को भी कई स्थानों में बारिश का अनुमान जताया है।
शनिवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक धार में 2 मिलीमीटर इंदौर में एक दशमलव 7 मिलीमीटर पानी गिरा। उज्जैन में भी बारिश दर्ज हुई। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान पचमढ़ी में सर्वाधिक 15.7 और नरसिंहपुर में 8 मिली मीटर बारिश हुई। जबलपुर उमरिया सहित एक दर्जन से अधिक जिलों में पानी गिरा।
तापमान में वृद्धि, ठंड का एहसास कम
लगातार प्रदेश में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं आ पा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बादल छंटने के बाद ही तापमान में गिरावट के कोई असर दिख सकते हैं। वहीं अधिकतम तापमान भी स्थिर बना हुआ है। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 17.4, ग्वालियर में 16.8, इंदौर में 17.8 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 18 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही थमा हुआ है। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 22.8, ग्वालियर में 25, इंदौर में 24.3 और जबलपुर में 28 26.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
शनिवार को किसी भी जिले में अधिकतम तापमान 20 डिग्री के नीचे नहीं पहुंचा। इसी कारण प्रदेश में कहीं भी अत्यधिक ठंड की हालत नहीं बन पाइ हैं। प्रदेश की एकमात्र हिल स्टेशन में भी न्यूनतम तापमान बढ़कर 13.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
यहां बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। जबलपुर, कटनी, उमरिया, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, भोपाल, रतलाम, इंदौर, देवास, उज्जैन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, रीवा, सतना, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, शहडोल जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
बारिश का येलो अलर्ट
भोपाल, इंदौर, रतलाम, देवास, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, कटनी, उमरिया, जबलपुर, सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यहां घना कोहरा छा सकता है
वहीं गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, नर्मदापुरम, सीधी, रीवा, सतना, सिंगरौली, जबलपुर, मंडला, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रायसेन, सीहोर, भोपाल, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, इंदौर में भी मध्यम से लेकर घनघोर कोहरा छाए रह सकता है।
: शिवराज बोले- एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी
Sun, Dec 3, 2023
भोपाल
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों के अनुसार भाजपा फिर सत्ता में वापसी कर रही है। भाजपा को राज्य में प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। इसके बाद मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया है। शिवराज ने लिखा है- भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई और अधिकारियों ने 52 जिला मुख्यालयों पर डाक मतपत्रों की गिनती कर रहे हैं। मालूम हो कि प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे। शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 150 सीटों की बंपर बढ़त बनाई हुई है। जबकि काग्रेस सिर्फ 78 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा दो सीटों पर अन्य पार्टियों के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इन रुझानों पर गौर करें तो बीजेपी के सीताशरण शर्मा, माया सिंह फग्गन सिंह कुलस्ते, विजय शाह आगे चल रहे हैं। बुधनी से शिवराज सिंह चौहान, कमलनाथ छिंदवाड़ा से आगे चल रहे हैं। इसी तरह दमोह से जयंत मलैया, खंडवा विधानसभा में भाजपा की कंचन तनवे, नर्मदापुरम विधानसभा, 138 सोहागपुर से भाजपा विजयपाल सिंह, मुड़वारा से बीजेपी संदीप जायसवाल, बड़वारा से बीजेपी के धीरेन्द्र सिंह, विजय राघवगढ़ से बीजेपी के संजय पाठक, बहोरीबंद में बीजेपी के प्रणय पांडे आगे चल रह हैं। रुझानों को देख बीजेपी में खुशी की लहर है। सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर के साथ ही सभी नेता एक साथ आएंगे। गौरतलब है कि पिछले दो दशक से मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है।
शिवराज ने मीडिया से बातचीत में भी कहा कि एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी। इस जीत का श्रेय केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को है। हम शानदार बहुमत प्राप्त करेंगे।
शिवराज ने लिखा कि आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद व आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है। भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हृदय से शुभकामनाएं।
कमलनाथ-शिवराज अपनी अपनी सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार जबलपुर पश्चिम से भाजपा के राकेश सिंह आठ हजार से अधिक मतों से आगे हैं। छिंदवाड़ा से कांग्रेस के कमलनाथ 14 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। बुधनी से मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 13 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। राऊ से भाजपा की मधु वर्मा कांग्रेस के जीतू पटवारी से नौ हजार से अधिक मतों से आगे हैं। दिमनी से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दो हजार से अधिक मतों से आगे हैं। इंदौर-1 से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय आठ हजार से अधिक मतों से आगे हैं।