: सरकारी कर्मचारियों ने कांग्रेस के बजाय भाजपा को ज्यादा वोट दिया
Fri, Dec 8, 2023
रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पोस्टल बैलेट में सरकारी कर्मचारियों ने कांग्रेस के बजाय भाजपा को ज्यादा वोट दिया है। आयोग से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो चुनाव में एक लाख तीन हजार 753 डाक मतपत्र निर्वाचन आयोग को प्राप्त हुआ था। इनमें 43,023 वोट भाजपा व कांग्रेस को 40,768 डाक मत-पत्र प्राप्त हुआ।विधानसभा चुनाव में अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग, दिव्यांग और अनिवार्य सेवा ड्यूटी में लगे मतदाताओं ने डाक मतपत्र के जरिए वोट किया था।
90 विधानसभा की स्थिति पर गौर करें सबसे ज्यादा टीएस सिंहदेव को 1041 वोट मिला, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह 639 ,पाटन विधानसभा से भूपेश बघेल को 591, विजय बघेल को 411, संपत अग्रवाल को 803, विजय शर्मा को 868 डाक मत मिले हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने पांच दिसंबर को राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात करके उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य की छठवीं विधानसभा के गठन के निर्वाचित सदस्यों की अधिसूचना के साथ निर्वाचित अभ्यर्थियों की सूची सौंपी थी।
: कोतवाली थाना प्रभारी के साथ 5 थाना प्रभारियों के बदले प्रभार
Fri, Dec 8, 2023
रायपुर
पुलिस कप्तान एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने गुरुवार को पांच थाना प्रभारियों के प्रभार को बदला है। एसीसीयू प्रभारी गिरीश तिवारी को डीसीबी-डीसीआरबी सेल की जवाबदारी सौंपी है। कोतवाली के थाना प्रभारी विनित दुबे धरसींवा,पंडरी थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार कोतवाली, डीडीनगर थाना प्रभारी अविनाश सिंह पंडरी, शिवेंद्र राजपूत धरसींवा थाना प्रभारी डीडीनगर के थाना प्रभारी बनाए गए है।
: पुलिस कप्तान ने बदले 5 थाना प्रभारियों के प्रभार