: कांग्रेस नेता सुरेश अग्रवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Wed, Dec 13, 2023
अंबिकापुर
छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद के पूर्व सदस्य व शहर के व्यवसायी सुरेश अग्रवाल ने बुधवार की सुबह घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के बेहद करीबी सुरेश अग्रवाल के आत्महत्या का कारण सामने नहीं आ सका है। घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
अंबिकापुर के सदर रोड से लगे जूना गद्दी रोड निवासी सुरेश अग्रवाल (64) कांग्रेस से जुड़े हुए थे। बीच - बीच में भोर में पैदल टहलने के लिए वे घर से निकलते थे। बुधवार सुबह भी वे उठे। पत्नी को बोला कि वे मार्निंग वाक पर जा रहे है। सुबह परिवार के दूसरे सदस्य उठे तो देखा कि सुरेश अग्रवाल नहीं है।
उनका मोबाइल घर पर ही था। इससे बेटे मुकेश अग्रवाल को संदेह हुआ। पिता अक्सर मोबाइल साथ ले जाते थे। जब वे उनकी खोजबीन के लिए घर से निकलने की तैयारी में भूतल पर आए तो देखा कि सीलिंग फैन लगाने वाले हुक में सुरेश अग्रवाल की फांसी पर लाश लटक रही थी। तत्काल उन्हें नीचे उतार मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद सुरेश अग्रवाल को मृत घोषित कर दिया गया।
उनके अचानक यह कदम उठा लेने से स्वजन व्यथित हैं। उन्हें जानने वाले विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं कि सुरेश अग्रवाल इतना बड़ा कदम उठा सकते हैं। घर से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है ऐसे में आत्महत्या के कारणों को लेकर भी अभी तक कोई जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है। व्यवसायी सुरेश अग्रवाल, पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से भी जुड़े हुए थे।
पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन काल के दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ उपभोक्ता संरक्षण परिषद का सदस्य भी नियुक्त किया गया था। सुरेश अग्रवाल के मौत की खबर सुनकर पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के स्वजन से मुलाकात कर घटना को लेकर जानकारी भी ली। उन्होंने शोक संतप्त स्वजन को ढांढस भी बंधाया। उनके असामयिक मौत से स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
: फिर सुकमा में आईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल
Wed, Dec 13, 2023
सुकमा.
सुकमा जिले के सालातोंग में सुरक्षाकर्मियों के द्वारा डेरा डाला जा चुका है। एक दिन पहले हुए आईडी ब्लास्ट में जहां दो जवान घायल हुए थे। वहीं आज सुबह फिर नक्सलियों के द्वारा एक आईडी ब्लास्ट किया गया। जिसमें एक जवान घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाए गए अनेकों आईईडी को जवानों के द्वारा बरामद करने के साथ ही नष्ट किया जा चुका है।
वहीं जिला सुकमा अंतर्गत थाना किस्टाराम के अतिसंवेदनशील सालातोंग गांव में स्थापित हुई सीआरपीएफ और पुलिस के द्वारा एक नया सुरक्षा कैम्प बनाया गया है। सुकमा के चिंतलनार- किस्टाराम मार्ग में विगत कुछ महीने में तोंडामरका, डुब्बामरका एवं अन्य कई महत्वपूर्ण कैंप स्थापना के पश्चात इस मार्ग पर नवीन कैंप सालातोंग को सीआरपीएफ एवं सुकमा पुलिस के द्वारा कड़ी चुनौतियों के बीच 12 दिसंबर को स्थापित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सालातोंग में कैंप स्थापना के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाए गए आईईडी को सुरक्षा बलों द्वारा एक-एक करके बरामद कर नष्ट किया जा रहे हैं। इसी दौरान बीते सोमवार को हुए एक ब्लास्ट की घटना में दो जवान घायल हुए थे और मंगलवार को हुए एक आईईडी ब्लास्ट की घटना में डीआरजी बल का एक आरक्षक जोगा घायल हुआ है। जिसके पैर में चोट आने से उसका उपचार किया जा रहा है।
नवीन स्थापित कैंप सालातोंग के आसपास नक्सलियों के अनेकों छोटे-छोटे डेरो को सीआरपीएफ और पुलिस बल द्वारा ध्वस्त कर अपने कब्जे में लिया गया है। नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले सालातोंग में नवीन कैंप स्थापना से आगामी दिनों में उक्त क्षेत्र एवम आसपास के ग्रामीणजनो को नक्सल आतंक से मुक्ति मिलने के साथ-साथ, मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली आदि से भी शीघ्र ही लाभ मिलेगा। आसपास क्षेत्र में पुलिस बल, डीआरजी, सीआरपीएफ और CoBRA की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है।
: सुकमा में आज फिर आईडी ब्लास्ट, एक जवान हुआ घायल