: CM विष्णु की नक्सलियों के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: सुकमा में 5-6 नक्सलियों को लगी गोली
Wed, Dec 20, 2023
सुकमा
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पांच से छह नक्सलियों को गोली लगी है।
जानकारी के अनुसार, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स एवं कोबरा 201 बटालियन के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान कोत्ता पल्ली, नागाराम के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हई, जिसमें 5 से 6 नक्सलियों को गोली लगी है।
यह मुठभेड़ सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जवानों ने नक्सलियों को खदेड़ दिया है। इस पुलिस नक्सली मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलीबारी की गई है। इसके बाद करीब 5 से 6 नक्सलियों के घायल होने की खबरें हैं। एनकाउंटर के बाद नक्सली मौके से दुम दबाकर भागने को हुए मजबूर। इसके साथ ही जवानों ने नक्सलियों के कैंप पर धावा बोलते हुए कैंप को ध्वस्त कर दिया है।
दरअसल, प्रदेश में नक्सली उन्मूलन और नक्सलियों के बढ़ते हमलों के बाद पुलिस ने भी एक्शन मोड एक्टिव कर लिया है। जहां भी नक्सलियों के छुपे होने की जानकारी मिलती है पुलिस के जवान तुरंत कार्रवाई कर रहे हैं। ऐसी ही एक कार्रवाई सुकमा में हुई।
नक्सलियों के होने की मिली थी सूचना
सुकमा के चिंतलनार थाना क्षेत्र में पुलिस नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को पहले सूचना मिली थी कि इलाके में कई नक्सली मौजूद है। इसके बाद जवानों को सर्चिंग के लिए भेजा गया। वहीं, सूचना के अनुसार बीती रात डीआरजी और कोबरा बटालियन के जवानों ने कई इलाकों में सर्चिंग भी की। जहां जवानों को पता चला कि नागाराम और कोट्टापल्ली इलाके के जंगल में नक्सलियों ने अपना कैंप स्थापित किया था। बुधवार सुबह पुलिस ने इलाके में मौजूद कैंप पर धावा बोल दिया और कैंप को ध्वस्त कर दिया।
जवानों ने नक्सलियों को खदेड़ा
जब बुधवार सुबह नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई तो यह मुठभेड़ करीबन आधे घंटे से ज्यादा यानी 40 मिनट तक चली है। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी की गई, मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों को पैर पीछे करने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद नक्सली भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने के बाद जवान इलाके की सर्चिंग पर फिर से निकले थे, जहां जवानों को जगह-जगह खून के छींटे देखने को मिले हैं। इसके बाद ही पुलिस ने अनुमान लगाया है कि कई नक्सली घायल हुए हैं।
डेली यूज का सामान हुआ बरामद
मुठभेड़ के बाद जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया और मौके से भारी मात्रा में नक्सलियों के दैनिक उपयोग के सामान भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल मौके पर जवान मौजूद हैं और इलाके की सर्चिंग अभी भी जारी है।
: सुशासन दिवस पर अटल संध्या का आयोजन
Wed, Dec 20, 2023
रायपुर
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर सुशासन दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अटल संध्या का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत कवि सम्मेलन, अटल जी की कविता पाठ, अटल विचार संगोष्ठी, निबंध स्पर्धा का आयोजन तथा अटल जी के जीवन पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा सुशासन दिवस के आयोजन के संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, नगरीय निकायों के आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। जारी निर्देश में कहा गया है कि सुशासन दिवस 25 दिसंबर 2023 को आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में प्रातः 10 बजे अटल चौक में प्रारंभ किया जाए। ’सुशासन दिवस’ के अवसर पर अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्जवलन पश्चात उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा नगरीय निकायों में ’सुशासन स्थापित’ करने का संकल्प भी लिया जाए।
नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा जिला कलेक्टरों, नगरीय निकाय के आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से सुशासन दिवस आयोजन के संबंध में जिले के समस्त निगम, पालिका, पंचायतों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी करने कहा गया है।