: राज्यपाल के अंग्रेजी में दिए अभिभाषण पर भूपेश व लखमा ने जताई आपत्ति
Thu, Dec 21, 2023
रायपुर।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही राज्यपाल के अभिषाषण के बाद शुरू हुई। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अंग्रेजी में अभिभाषण दिया जिसे लेकर सदन में हंगामा हो गया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री कवासी लखमा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण कम से कम हिंदी में होना था।
दूसरी ओर राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त और राष्ट्रगान के बाद सत्ता पक्ष ने भारत माता जय के नारे लगाए, तो विपक्ष ने छत्तीसगढ़ महतारी की जय बोला। इसके बाद जय श्री राम के भी नारे लगे। फिलहाल कुछ देर में मामला शांत हो गया। इसके सदन की कार्यवाही शुरू हुई।
: प्रदेश में एक बार फिर वहीं आतंक का दौर वापस आ गया
Thu, Dec 21, 2023
रायपुर
राजधानी रायपुर में एक युवक को सरेआम गोली चलाए जाने की घटना की कांग्रेस ने कड़ी निंदा करते हुये चिंता व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी में गोली बारी भाजपा के जंगल राज की धमक है।
बेहद ही दुर्भाग्यजनक है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने अभी एक हफ्ता नहीं हुये है प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है अपराधी बेलगाम हो चुके है सरेआम लोगो की हत्याएं की जा रही है गोलियां चल रही है। प्रदेश में एक बार फिर वहीं आतंक का दौर वापस आ गया है जो 2018 के पहले था गोलियां मार कर लोगो को लूटा जाता था अपराधी पकड़े नहीं जाते थे एक बार फिर से गोलिया चलायी गयी है अपराधी बैखोफ हो कर घूम रहे है यह भारतीय जनता पार्टी की जंगलराज है जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर से वापस आ गया है।
शुक्ला ने कहा कि नई सरकार सत्ता प्राप्ति का मौज मना रही भाजपा के चुने हुये विधायक नेता सरकार में अपनी भागीदारी जुगत लगाने में लगे हुये हैं आपसी गुटबाजी के कारण मंत्री मंडल का गठन नहीं हो पा रही है। एक हफ्ते में ही भाजपा की नई सरकार बेचारी और दिग्भ्रमित दिखने लगी है जिसके कारण अपराधी और अराजकतत्व फिर सर उठाने लगे है। राज्य में नक्सल गतिविधियां बढ़ गई है, अपराधी सरेआम गोलियां चला रहे है यह स्थिति राज्य के नागरिको के लिये चिंता पूर्ण है।
: राजधानी में गोली बारी भाजपा के जंगल राज की धमक : कांग्रेस