: ग्वालियर सहित कई रेंज एडीजी-आईजी बदले जाएंगे
Sat, Dec 23, 2023
भोपाल
इस बार साल की शुरुआत प्रदेश के कई बड़ी रेंज के साथ-साथ पीएचक्यू की कई शाखाओं में नए अफसरों के साथ होगी। साल के अंत में कुछ अफसर रिटायर होने वाले हैं, तो वहीं एक दर्जन से ज्यादा अफसरों के प्रमोशन होने से तबादले होने हैं। इधर, आईएएस अफसरों के तबादलों के लिए अब सीएस राणा और एसीएस मो. सुलेमान की मंजूरी जरूरी है।
इस साल के अंत में आईपीएस अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले होने वाले हैं। चार रेंज के एडीजी-आईजी के साथ ही पुलिस मुख्यालय की कई शाखाओं के मुखिया के भी काम काज में बदलाव होने जा रहा है। जिलों से भी एक दर्जन के लगभग पुलिस अधीक्षकों की बदली होने वाली है। डीआईजी रेंज में भी नए साल की शुरूआत में ही फेरबदल होने वाला है। पुलिस मुख्यालय से लेकर गृह विभाग तबादलों और पदोन्नति को लेकर अपने काम को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
प्रदेश पुलिस के लगभग दो दर्जन आईपीएस अफसरों के एक नए साल में प्रमोशन होना है। इनमें से तीन अफसर अभी जिलों में पदस्थ हैं। अमित सांघी छतरपुर में पुलिस अधीक्षक हैं, वहीं बीरेंद्र सिंह खंडवा और मनीष अग्रवाल इंदौर में डीसीपी के पद पर पदस्थ हैं। वहीं 2010 बैच के मोहम्मद युसूफ कुरैशी सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक हैं और निमिष अग्रवाल, राजेश कुमार सिंह इंदौर में डीसीपी के पद पर पदस्थ हैं। इन 6 अफसरों की एक जनवरी को डीआईजी के पद पदोन्नति होना है, ऐसे में अब अफसरों को पदोन्नति के बाद नई पोस्टिंग दी जाएगी।
डीआईजी क्या बन सकेंगे रेंज में आईजी
प्रदेश की सात डीआईजी रेंज में पदस्थ अफसर एक जनवरी को आईजी के पद पर पदोन्नत होने जा रहे हैं। इनमें से कितनों को रेंज में आईजी बनाया जाएगा और कितनों को पुलिस मुख्यालय भेजा जाएगा, यह अभी तय नहीं हैं। चंद्रशेखर सोलंकी खरगौन,अनिल कुशवाह उज्जैन, आरआरएस परिहार जबलपुर,राजेश कुमार हिंगणकर इंदौर ग्रामीण, मनीष कपूरिया एडिश्नल कमिश्नर आॅफ पुलिस इंदौर, मिथलेष शुक्ला डीआईजी रीवा, अनुराग शर्मा एडिश्नल कमिश्नर आॅफ पुलिस भोपाल ये सभी अफसर आईजी होने जा रहे हैं।
ग्वालियर में नए आईजी की तलाश
ग्वालियर रेंज के एडीजी श्रीनिवास वर्मा प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई जा रहे हैं। उनके प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद यहां पर नए एडीजी या आईजी को पदस्थ किया जाएगा। यहां पर राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अफसर की पोस्टिंग होगी। वहीं पुलिस मुख्यालय में पदस्थ स्पेशल डीजी, एडीजी की शाखाओं में बदलाव हो सकता है।
खाली पदों को भरा जाएगा
पीएचक्यू की एक महत्वपूर्ण शाखा स्पेशल टास्क फोर्स के स्पेशल डीजी विपिन माहेश्वरी पिछले महीने रिटायर हो चुके हैं। माहेश्वरी के पास डायल 100 और रेडियो के स्पेशल डीजी का भी अतिरिक्त प्रभार था। माहेश्वरी के रिटायर होने से एसटीएफ और डायल 100 में एडीजी का पद करीब 23 दिन से खाली है। वहीं पीटीआरआई एडीजी जी जनार्दन 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। मप्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह शाखा महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसलिए इसको भी उनके रिटायरमेंट के तत्काल बाद भरा जाएगा।
: बीजापुर : पोटेनार के जंगलों में मुठभेड़, तीन नक्सली घायल
Sat, Dec 23, 2023
बीजापुर.
बीजापुर में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर निकली डीआरजी व बस्तर फाइटर के जवानों की टीम ने पोटेनार के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन नक्सलियों के जख्मी होने का दावा किया है। वहीं मुठभेड़ के दौरान डीआरजी का एक जवान आईईडी की जद में आने से घायल हो गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए बीजापुर लाया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की जांगला थाना क्षेत्र के पोटेनार के जंगलों में मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी व बस्तर फाइटर के जवानों की टीम नक्सली विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान दोपहर में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने तीन नक्सलियों के जख्मी होने का दावा किया हैं। वहीं मुठभेड़ के दौरान डीआरजी का एक जवान नक्सलियों के लगाये प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर घायल हो गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया जा रहा है। घायल जवान का नाम सुरेश मिच्चा बताया जा रहा है।
: लगातार खराब गुणवत्ता का काम नहीं हों रहा बंद
Sat, Dec 23, 2023
नल जल योजना मे ना नल देखने को मिल रहा हैं और ना ही जल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना मैं अधिकारियों की मिली भगत से भारी लापरवाही एवं भ्रष्टाचार
धार
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी की सबसे महत्वपूर्ण नल जल योजना के तहत आम जनता को शुद्ध पेयजल प्राप्त हो और पानी की किल्लत दूर करने हेतु करोड रुपए की लागत से पेयजल टंकी एवं पाइप लाइन का कार्य किया जा रहा है इसी योजना के तहत मध्य प्रदेश के धार जिले के टांडा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत डाली जा रही पाइप लाइन में ठेकेदार और अधिकारियों की मिली भगत से भारी लापरवाही की जा रही है यहां पूरे नगर में पाइपलाइन डालकर नल कनेक्शन दिए गए हैं यहां ठेकेदार के कर्मचारियों के द्वारा टूटी-फूटी पाइप लाइन जोड़कर परिवारों को कनेक्शन पाइप देकर छोड़ दिया गया है वहीं पाइप के स्टैंड या नल नहीं लगाये है नल लगाने की बात पर स्थानीय कर्मचारियों का कहना है की नगर में प्रत्येक कनेक्शन धारी को अपने स्वयं के खर्चे से नल कनेक्शन के स्टैंड बनाने होंगे यह हमारे ठेके में नहीं है वहीं एक और देखा जाए इस पाइपलाइन के संबंध में अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन अधिकारी कभी भी आम जनता से उनकी समस्याओं को मौके पर निदान करने नहीं आए ठेकेदार विभागीय अधिकारी की लापरवाही प्रदेश के नव नियुक्त मुख्यमंत्री मोहन जी यादव व अधिकारी कब एक्शनमोड में आते हैं देखना होगा।
वर्षों से चल रहा है पाइपलाइन का कार्य उसके बाद भी आधा अधूरा कई परिवारों में कनेक्शन भी नहीं दिए गए एवं कई जगह से पाइप एवं वॉल लीकेज है जिससे कि जलप्रदाय में दिक्कत हो रही है कई मोहल्ले में कनेक्शन के वर्ष भर बाद भी जलप्रदाय नहीं हुआ आखिर क्या कारण है कि ठेकेदारों की लापरवाही और मनमानी पर कोई भी आला अधिकारियों ने अभी तक किसी भी ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की आपको बता दे विभाग के टांडा क्षेत्र में पीएचई विभाग की जल जीवन मिशन के तहत बनी पेयजल टंकी पाइपलाइन वह उच्च स्तरीय जांच कर ठेकेदार एवं अधिकारी यो पर कार्रवाई की जाना चाहिए जिससे कि इन लापरवाह ठेकेदार एवं अधिकारियों पर लगाम लगे इस हेतु जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आवेदन दिया जाएगा।
खोदी गई सड़क की मरम्मत घटिया सामग्री से की गई
एक और पाइप लाइन के कार्य में लापरवाही की जा रही है वहीं पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क पर कार्य होने के बाद सीमेंट का घटिया माल से रिपेयर कर दिया गया है जो 15 वर्ष पूर्व बनी सड़क से मिलान करें तो यह एक माह भी नहीं चली और इस सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे एवं उबड खाबड़ माल डाल दिया गया जिससे आमजन ठोकर से गिर रहे जिसका जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं।
ऊंची पहुंच वाले नेताओं की कमी नहीं नगर मे
गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष दबंग नेता उमंग जी सिंघार की विधानसभा का ग्राम टांडा है वह भारतीय जनता पार्टी के जिले सहित दिल्ली और भोपाल तक पकड़ रखने वाले नेताओं की कोई कमी नहीं है उसके बावजूद भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि इस महत्वाकांक्षी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है लेकिन कोई भी नेता इस और ध्यान नहीं दे रहे अब देखना होगा की मध्य प्रदेश के नवजात मुख्यमंत्री मोहन जी यादव जो भ्रष्टाचार को लेकर बड़े सख्त दिखाई दे रहे हैं वह इसी क्षेत्र से नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी इस क्षेत्र के विधायक को मिली है इसीलिए सभी को आप है कि यह क्षेत्र में चल रही जीवन दाहिनी योजना भ्रष्टाचार से मुक्त होगी।
टूटी फूटी जाली दे रही दुर्घटना को निमंत्रण
नगर में में रोड स्थित सदर बाजार मैं वाल के ऊपर लगाई गई जाली टूटी-फूटी अवस्था में है जहां दिन भर छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है एवं कई वाहन चालक डरते हुए जाल से वाहन निकलते हैं एवं कई भारी भरकम वहां कभी भी इस जाल के टूट जाने से कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है यदि प्रशासन समय पर नहीं चेता तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है वहीं कई जगह पाइप लाइन डालने में गली क्रॉस में नाली के दोनों और साइड टूट हो गई है उसे भी ठेकेदार ने अभी तक नहीं सुधरा जिससे गदगी का अबार लग रहा है।
पीएचई विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला - विकास का हुआ मुँह काला
एक और पीएच विभाग की हर योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है कहते हैं पुरा बास ही पोला है ना तो अधिकारियों का नहीं नेताओं का इस और ध्यान देना चाहिए वही सड़क पत्ती पर ठेकेदार ने ना तो नाल दिए हैं नहीं जल दिया है सड़क पट्टी के परिवार पिछले कई वर्षों से पानी की किल्लत झेल रहे हैं क्या इस महत्वाकांक्षी योजना में सुधार होगा देखने की बात है?
पी एच ई विभाग में पिछले कई वर्षों से कई योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार किया गया लेकिन विभाग के आला अधिकारियों ने नहीं विभागीय एवं ठेकेदार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करना चर्चा का विषय बना हुआ है।