BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: आरक्षण : राज्यपाल सचिवालय को नोटिस पर रोक

Admin

Sun, Feb 12, 2023
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने शुक्रवार को आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर न करने के मामले में राज्यपाल सचिवालय को पूर्व में जारी नोटिस पर रोक लगा दी है | इसी एकल पीठ ने गत सप्ताह सचिवालय को नोटिस देकर जवाब तलब किया था | गुरुवार को ही राजभवन के अंतरिम आवेदन पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था | इस मामले में कल गुरुवार को जस्टिस रजनी दुबे की सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई हुई | राजभवन की ओर से पेश अंतरिम आवेदन में कहा गया कि, संविधान के अनुच्छेद 316 के तहत राज्य शासन द्वारा राज्यपाल के खिलाफ याचिका दायर नहीं की जा सकती और न ही हाईकोर्ट राज्यपाल को नोटिस जारी कर सकता | राष्ट्रपति और राज्यपाल अपने कार्यालयों की शक्तियों और कर्तव्यों के प्रयोग के लिए किसी भी न्यायालय के प्रति जवाबदेह नहीं है | राज्यपाल के सचिव की ओर से पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल बी गोपाकुमार ने पैरवी करते हुए अंतरिम आवेदन प्रस्तुत किया | इसमे राज्यपाल सचिवालय के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करने और हाईकोर्ट के नोटिस पर रोक लगाने की मांग की गई | वहीँ राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा ने पक्ष रखा | अटके आरक्षण विधेयक पर मुख्यमंत्री नाराज छत्तीसगढ़ विधानसभा से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग को 76 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का विधेयक पारित होने के बाद से ही विवाद छिड़ा हुआ है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार राज्यपाल अनुसुईया उईके से आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर करने कई बार आग्रह कर चुकी है | जवाब में राज्यपाल ने सरकार से कुछ सवाल पूछे थे | प्रदेश सरकार उन सवालों के जवाब भी दे चुकी है | वर्तमान में आरक्षण विधेयक राजभवन में ही लंबित है | मुख्यमंत्री बघेल इस मामले में राजनीति किए जाने तक आरोप लगा चुके हैं |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें