BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: प्रदेशभर में अंशदान की राशि वसूलने में लापरवाही , 44 हजार हितग्राहियों पर 200 करोड़ बकाया

Admin

Thu, Feb 9, 2023
रायपुर | प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निकायों के हितग्राहियों को आबंटित मकानों के अंशदान की राशि वसूलने में निकायों द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है | प्रदेशभर के निकायों में करीब 44 हजार हितग्रहियों के अंशदान की राशि वसूलना बाकी है | यह राशि करीब  200 करोड़ रुपए है | इसे गंभीरता से लेते हुए नगरीय प्रशासन विभाग ने नगर निगमों और नगर पालिकाओं के संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने का फरमान भी जारी किया गया है | जो अधिकारी इस कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही करने को कहा गया है | नगरीय प्रशासन द्वारा निकायों को जारी पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर मकान मोर चिन्हारी घटक के आबंटित आवासों के हितग्राहियों से अंशदान की राशि वसूली में निकायों में लापरवाही बरती जा रही है | जो शासन के निर्देशों के प्रति निकायों की उदासीनता का प्रतीक है | धमतरी, अंबिकापुर व जगदलपुर में वसूली शून्य उक्त योजना के तहत हितग्राहियों को धमतरी, अंबिकापुर और जगदलपुर निकाय ने मकान तो आबंटन कर दिया है, लेकिन अभी तक किसी भी हितग्राही से राशि की वसूली नहीं की है | इन निकायों के अधिकारियों पर नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी खासे नाराज हैं | इसी तरह सबसे बड़े नगर निगम रायपुर भी वसूली के मामले फिसड्डी है | यहां भी सिर्फ एक प्रतिशत की ही वसूली हो पाई है | अभी रायपुर नगर निगम को 68 करोड़ 52 लाख 7 हजार रुपए हितग्राहियों से वसूलना बाकी है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें