BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: हाथी कर्फ्यू : ग्रामीण घरों में कैद और स्कूलों की छुट्टी

Admin

Thu, Feb 9, 2023
बिलासपुर | वन विभाग के सोढ़ी सर्किल के गरगज पर्वत के करीब स्थित नवापारा में दिनभर हाथियों का आतंक दिखाई दिया | गांव की गलियां सुनी रहीं | बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आधा दर्जन गांवों के सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई | वहीँ जंगल हाथियों के खतरे की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने मुनादी कर लोगों को जंगल और खेत जाने से मना कर दिया | इसलिए लोग पूरे दिन घर में रहे | गांव की कुछ दुकाने खुली रही, लेकिन ग्रामीण दिखाई नहीं दिए | आरएस-14 पर्वत श्रेणी के नीचे बसे ग्राम पंचायत जेवरा का आश्रित नवापारा के करीब से बहने वाले जंगली नाला में 11 हाथियों का दल मंगलवार को पूरे दिन डेरा डाले रहा | बरसाती नाला, गर्मी के पहले सूख गया है | मुख्य सड़क के करीब 100 मीटर अंदर नाला में एक स्थान पर कुछ पानी जमा है | उसमें हाथी दिनभर आराम करते रहे | रायगढ़, सक्ती, पोड़ी, दहला, अमलीपाली, सोनडीह, चंगोरी होते हुए रात करीब तीन बजे उस स्थान पर पहुंचे | मंगलवार को पूरे दिन भर आराम करते रहे | हाथियों के दल को देखते हुए वन विभाग की टीम उसके साथ दूरी बनाकर रखते हुए चल रही है | वहां से हाथी का दल किसी भी तरफ जा सकता है | इसलिए वन विभाग ने नवापारा, जेवरा, निरतू, खोंदरा, कनई और कटवई गांव में मंगलवार की सुबह मुनादी कर ग्रामीणों को अपने घरों में रहने की सलाह दी | साथ ही किसी भी काम से जंगल तरफ जाने से मना किया गया | साथ ही गांव के करीब के खेतों में जाने वालों को भी अलर्ट किया गया | वहीँ बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आधा दर्जन गांवो के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है इस मुनादी के साथ ही गांव में दशहत का माहौल का है | खासकर नाला से लगे नवागांव के लोग अधिक चिंतित हैं | नवापारा का ग्रामीण रोजाना की तरह नवापारा में हाथी वाले इलाके में बकरी चराने के लिए पहुंच गए | वहां तैनात वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी से सावधान रखने की चेतावनी दी | साथ ही बकरी को वापस ले जाने को कहा | हाथी का नाम सुनते ही ग्रामीण करीब तीन दर्जन बकरी छोड़कर मौके से भाग गए |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें