: हर जगह बैठे है साइबर ठग, थोड़ी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी
Admin
Thu, Feb 9, 2023
रायपुर | इंटरनेट ने एक ओर के कामकाज को काफी आसान और सुविधाजनक कर दिया है, तो दूसरी ओर कई तरह के खतरे पैदा कर दिए हैं | इसमें साइबर ठगी सबसे बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई है | आज इंटरनेट से जुड़ा कोई भी सिस्टम हो या सोशल मिडिया साइबर ठग हर जगह बैठे हैं और लोगों की थोड़ी से लापरवाही या चूक होते ही उनके बैंक खातों से लाखों पार कर देते हैं | कभी क्रेडिट-डेबिट कार्ड बंद करने के नाम पर, तो कभी कोरियर सर्विस वाला बनकर जैसे कई तरीको से लोगों को झांसा दे रहे हैं | इसके आलावा अन्य साइबर क्राइम के मामले भी बढ़ रहे हैं | जिले में पिछले साल 4 हजार से ज्यादा ऑनलाइन ठगी की शिकायते पुलिस को मिली है |
रिफंड राशि भी खाते में नहीं आ रही
ऑनलाइन ठगी की शिकायत पर पुलिस तत्काल कार्यवाई करते हुए ठगी की राशि को होल्ड करवा देती है | इससे ठग इस राशि का उपयोग नहीं कर सकता, लेकिन पीड़ित को भी राशि वापस नहीं होती | इसमें कई महीने लग जाते हैं | बैंक कोर्ट की अनुमति मांगते हैं | नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से मिली शिकायतों से 33 लाख 18 हजार से ज्यादा राशि होल्ड कराया गया है, लेकिन यह राशि पीड़ितो को नहीं मिल पाई है | लोग अब तक चक्कर लगा रहे हैं |
4 हजार से ज्यादा केस
वर्ष 2022 में जिले के थानों और साइबर सेल में ऑनलाइन ठगी के 1935 मामले आए थे | नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर 2163 शिकायतें मिली | जिले में 4 हजार से ज्यादा ऑनलाइन ठगी की घटनाएं हुई हैं |
ऐसी लापरवाही
बिना सोचे समझे कोई भी मोबाईल एप डाउनलोड कर लेना
साइबर ठग के कहने पर तत्काल रकम ट्रांसफर करना
गूगल से निकले गए नम्बरों पर कॉल करना
फेसबुक से बनी दोस्तों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना और महंगे गिफ्ट का लालच करना
विज्ञापन
विज्ञापन