BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: हमास आतंकियों ने बच्चों को भी नहीं बख्शा, 40 बच्चों को मौत के घाट उतार दिया

Admin

Wed, Oct 11, 2023

इजराइल

इजराइल और हमास के बीच जारी जंग का आज पांचवां दिन है। 7 अक्टूबर की सुबह इजराइल पर हमास आतंकियों ने पांच हजार रॉकेटों के साथ हमला कर दिया। हमला इतनी तेजी से हुआ जब तक इजराइल समझ पाता तब तक हमास आतंकी इजराइल में प्रवेश कर चुके थे। इसके बाद इन आतंकियों को जो कुछ भी दिखा उसकी हत्या करने लगे। चार दिनों बाद इनकी बर्बरता सामने आ रही है। पहले इन आतंकियों ने एक म्यूजिक फेस्टिव में करीब 250 लोगों को गोलियों से भून डाला। वहीं, हमास आतंकियों ने इजराइल के करीब 40 से अधिक बच्चों की गला काट कर हत्या कर दी।

40 बच्चों को मौत के घाट उतार दिया
रिपोर्ट के अनुसार, हमास के आतंकियों ने इजराइल बॉर्डर के पास कफर अजा गांव के घरों में 40 छोटे बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। आतंकियों ने इनमें से कुछ बच्चों के सिर को घड़ से अलग कर दिया था। वहीं, हमास के आतंकियों ने कुछ लोगों को सोते हुए उनके बिस्तरों में मार डाला। इस गांव पर हमास ने दो दिनों तक कब्जा कर रखा था। इसके अलावा हमास के आतंकियों ने जानवरों को भी नहीं बख्शा। आतंकियों ने कई जगहों पर कुत्तों और दूसरे जानवरों को गोलियां मारीं। इजराइल ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें हमास के आतंकी कुत्तों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसातें हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें