BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: हमास एक 'नरसंहारक इस्लामवादी जेहादी आतंकवादी' संगठन, चाहता है केवल यहूदी राज्य का विनाश

Admin

Wed, Oct 11, 2023

न्यूयार्क
संयुक्त राष्ट्र में इसराईल के स्थायी प्रतिनिधि गिलाद एर्दान ने कहा कि हमास एक 'नरसंहारक इस्लामवादी जेहादी आतंकवादी' संगठन है। यह आई. एस. आई. एस. व अल कायदा से अलग नहीं है। वह बातचीत नहीं चाहता है, केवल यहूदी राज्य का विनाश चाहता है।

हमास के 'नरसंहार चार्टर' का उल्लेख करके उन्होंने कहा कि यह उनके चार्टर का सीधा उदाहरण है किमुसलमान यहूदियों से लड़ते रहेंगे और जब तक उन्हें मार नहीं डालेंगे, तब तक न्याय का दिन नहीं आएगा। हमास का चार्टर यह भी कहता है कि जब भी किसी मुस्लिम का सामना एक यहूदी से होता हो तो उसे अवश्य ही मार देना चाहिए। उन्होंने इसराईल पर हमास के हमले की निंदा की और कहा कि यह इसराईल का '9/11' है और संकल्प जताया कि उनका देश बंधक बनाए गए लोगों को घर वापस लाने के लिए सब कुछ करेगा।

हमास-इसराईल युद्ध में 12 थाई नागरिक मारे गए
7 अक्तूबर को गाजा पट्टी में हमास - इसराईल संघर्ष शुरू होने के बाद से कम से कम 12 थाई नागरिक मारे गए और 11 अन्य का अपहरण कर लिया गया। हमले में श्रीलंका का एक युवक लापता हो गया है, जबकि गोली लगने से घायल एक अन्य का इलाज चल रहा है। बैंकाक में विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि 8 थाई नागरिक घायल भी हुए हैं। सभी पीड़ितों के नाम तब तक गुप्त रखे गए जब तक उनके परिवारों को सूचित नहीं कर दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें