BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: म्यांमार में चीन के पास सशस्त्र समूहों के गठबंधन का है कब्जा

Admin

Sun, Jan 7, 2024

लौक्काइंग.

म्यांमार की सैन्य सरकार ने स्वीकार किया है कि चीन के साथ पूर्वोत्तर सीमा पर उसके एक प्रमुख शहर लौक्काइंग पर जातीय सशस्त्र समूहों के गठबंधन ने कब्जा कर लिया है। इसके बाद उसने अपनी सेना वापस बुला ली है। यहां म्यांमार सेना महीनों से जातीय सशस्त्र बलों से जूझ रही थी। दोनों पक्षों ने शनिवार को म्यांमार के सैन्य बलों द्वारा हथियार डालने और पीछे हटने की बात स्वीकार कर ली।

इसी के साथ लौक्काइंग शहर पर ब्रदरहुड एलायंस का नियंत्रण हो गया। सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो में यहां भारी मात्रा में हथियार दिखाई दिए, जिन्हें गठबंधन ने कब्जे में लेने का दावा किया है। लौक्काइंग कोकांग स्व-प्रशासित क्षेत्र की राजधानी है, जो भौगोलिक रूप से म्यांमार में उत्तरी शान राज्य का हिस्सा है। म्यांमार सैन्य शासन के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन तुन ने कहा, छह ब्रिगेडियर जनरलों सहित 2,389 सैन्य कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को लौक्काइंग शहर में आत्मसमर्पण कर दिया। ये सभी सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो क्लिप में सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों को विभिन्न वाहनों में ले जाते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें