BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: अमेरिका: चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में बाइडन ट्रंप से 10 अंक पीछे

Admin

Tue, Sep 26, 2023
वाशिंगटन अमेरिका में मीडिया संस्थानों के नए चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के अनुसार, 2024 में होने वाले आम चुनावों में लोकप्रियता के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पीछे हैं। 'वॉशिंगटन पोस्ट' और 'एबीसी न्यूज' के सर्वेक्षण के परिणामों में यह दावा किया गया है। सर्वेक्षण के अनुसार, ''ट्रंप को 51 और बाइडन को 42 अंक मिले हैं।'' अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के दावेदारों में ट्रंप अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे हैं। रिपब्लिकन पार्टी की नामांकन प्रक्रिया जनवरी में न्यू हैम्पशायर प्राइमरी और आयोवा कॉकस से आधिकारिक रूप से आरंभ होगी। रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के अन्य दावेदारों में से साउथ कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर निकी हेली और उद्यमी विवेक रामास्वामी की लोकप्रियता हालिया सप्ताह में बढ़ी है। इसके बावजूद ट्रंप उनसे बहुत आगे हैं और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके पार्टी का उम्मीदवार बनने की पूरी संभावना है। 'वॉशिंगटन पोस्ट-एबीसी न्यूज' द्वारा  जारी सर्वेक्षण परिणामों में कहा गया है कि रिकॉर्ड संख्या में अमेरिकियों का कहना है कि बाइडन के कार्यकाल में उनकी स्थिति खराब हुई है। तीन-चौथाई लोगों का कहना है कि बाइडन की आयु बहुत अधिक हो गई है तथा एक और कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद संभालना उनके लिए संभव नहीं है। उनका कहना है कि पीछे मुड़कर विश्लेषण करने पर ट्रंप बेहतर नजर आते हैं। बहरहाल, 'वाशिंगटन पोस्ट' सर्वेक्षण के नतीजों से असहमत है। अमेरिका के इस प्रमुख समाचार पत्र ने कहा कि सर्वेक्षण के अनुसार ट्रंप बाइडन से 10 अंक से आगे नजर आ रहे है, लेकिन यह परिणाम अन्य सर्वेक्षणों के परिणामों से मेल नहीं खाता क्योंकि अन्य सर्वेक्षणों के अनुसार दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच कड़ा मुकाबला है। फ्लोरिडा में डॉग की बिक्री पर झगड़ा, चली गोली, तीन की हत्या वाशिंगटन अमेरिका के फ्लोरिडा में डॉग की बिक्री के विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में तीन साल के बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैक्सनविले शेरिफ के कार्यालय सहायक प्रमुख जेडी स्ट्रोनको ने कहा है कि बच्चे सहित पांच लोग लगभग 10 बजे एक डॉग की बिक्री के संबंध में कुछ लोगों से मिलने के लिए एक लग्जरी अपार्टमेंट परिसर में गए थे। वह बहस के बाद गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक बच्चे समेत तीन लोगों की जान चली गई। एक व्यक्ति घायल हो गया। स्ट्रोन्को ने मृतकों की पहचान उजागर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ताजा हिंसा लगभग एक महीने बाद हुई हैं। इससे पहले पिछले माह फ्लोरिडा के जैक्सनविले में एक हथियारबंद संदिग्ध ने डॉलर जनरल स्टोर में घुसकर एक महिला सहित तीन काले लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद को गोली मार ली थी।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें