BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: दक्षिणी गाजा पर इजरायली बमबारी में 26 फिलिस्तीनियों की मौत

Admin

Sat, Nov 18, 2023

गाजा
शनिवार को दक्षिण गाजा में खान यूनिस शहर पर इजरायली बमबारी के कारण कम से कम 26 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं। फ़िलिस्तीन की सरकारी समाचार एजेंसी वाफा के अनुसार, इज़रायली विमानों ने खान यूनिस के अपार्टमेंटों पर कई हमले किए। मरने वालों के अलावा कई अन्‍य लोग घायल भी हुये हैं। समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ ने बताया क‍ि इजरायली सेना ने इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

ताज़ा हत्याएं तब हुई हैं जब इज़रायल ने खान यूनिस के निवासियों को स्थानांतरित होने के लिए एक नई चेतावनी जारी की है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सलाहकार मार्क रेगेव ने शुक्रवार की रात अमेरिकी मीडिया से कहा: "मुझे पता है कि यह उनके लिए आसान नहीं है। लेकिन हम नागरिकों को गोलीबारी में फंसते नहीं देखना चाहते।"

इज़रायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने एक बयान में यह भी घोषणा की कि क्षेत्र में हमास के कई शीर्ष नेताओं के छिपे होने की खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद वह दक्षिण गाजा में अपना अभियान शुरू करेगा।

गाजा पट्टी को उत्तर और दक्षिण गाजा में विभाजित करने और आईडीएफ द्वारा पूर्व का नियंत्रण लेने के साथ, ऐसी खुफिया रिपोर्टें थीं कि हमास के कई शीर्ष नेता दक्षिण में चले गए हैं और इसलिए इस कदम की घोषणा की गई है।

आईडीएफ ने स्वीकार किया है कि उत्तरी गाजा से लगभग आठ लाख लोग दक्षिणी गाजा में पलायन कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र राहत कल्याण एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) पहले ही कह चुकी है कि दक्षिण गाजा में उसके केंद्र लोगों से भर गए थे और इस विशाल जबरन प्रवास के बाद कई कठिनाइयां थीं।

आईडीएफ ने शुक्रवार देर रात अपने बयान में कहा कि बल व्यवस्थित तरीके से काम कर रहा है और हमास आतंकी संगठन को जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें