BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: राम मंदिर पर बनी फिल्म-695 का शो 3 बजे फ्री:रायपुर में VHP-बजरंग दल दे रहा मौका...

राम मंदिर निर्माण और इसके संघर्ष पर बनी फिल्म 695 रायपुर के प्रभात टॉकीज में शुक्रवार दोपहर 3 बजे का शो निशुल्क दिखाया जाएगा। ये मौका विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल दे रहा है। लोगों से अपील की गई है कि माथे पर तिलक लगाकर और भगवा वस्त्र पहनकर तय वक्त से 10 मिनट पहले थिएटर पहुंचे। पहले दिन इसका चैरिटी शो रायपुर में आयोजित है।

छत्तीसगढ़ के मेकर्स ने 695 नाम की ये बॉलीवुड फिल्म बनाई है। इसमें एक्टर अरुण गोविल और सिंघम मूवी में नजर आ चुके एक्टर अशोक समर्थ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिखा- यह फिल्म श्रीराम मंदिर के निर्माण के इतिहास के बारे में सत्यता से अवगत कराती है।

यह हमारे लिए गर्व की बात है कि इस फिल्म का निर्माण छत्तीसगढ़ के रामभक्तों ने किया है। संघर्ष की इस कहानी को साहस के साथ प्रस्तुत करने के लिए मेरी तरफ से फिल्म की पूरी टीम को बधाई।

अमेरिका के टाइम्स स्क्वैयर में दिखा टीजर

फिल्म को लेकर क्रेज इस कदर है कि अमेरिका के टाइम्स स्क्वैयर में भी इसका टीजर दिखाया गया। वहां भी राम भक्तों ने इसे देखकर जय श्रीराम के नारे लगाए। इस फिल्म में राम मंदिर बनने के पीछे के आध्यात्मिक और राजनीतिक संघर्ष को दिखाया गया है।

ये है फिल्म में खास

खास बात यह है कि उन्हीं लोकेशन पर शूटिंग की गई है, जहां मंदिर आंदोलन से जुड़ी घटनाएं हुई थीं। राम मंदिर आंदोलन को लेकर हुई तमाम ऐतिहासिक घटनाओं को मूवी में शामिल किया गया है। जहां कारसेवकों की हत्या हुई, उसी जगह पर उन दृश्यों को फिल्माया गया है।

कई बड़े चेहरे भी भूमिका में

मूवी को रायपुर के निर्माता श्याम चावला ने शदाणी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया है। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता अमित चिमनानी, इंदर मिश्रा, श्याम शदानी सह निर्माता हैं। इस फिल्‍म का निर्देशन योगेश और रजनीश बेरी ने किया है।

मूवी में अशोक समर्थ, मनोज जोशी, मुकेश तिवारी, गोविंद नामदेव, अखिलेंद्र मिश्रा गजेंद्र चौहान भी मूवी में दिखेंगे। अरुण गोविल एक ऐसे साधु की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन भगवान राम और राम मंदिर बनने की प्रतीक्षा में बिता दिया।

इस वजह से नाम 695

निर्माता श्याम चावला ने मूवी के नाम के बारे में बताया कि, राम मंदिर आंदोलन की पहली घटना 6 दिसंबर 1992 की है, जब ढांचा ध्वस्त किया गया था। दूसरी घटना 9 नवंबर 2019 की है, जब सुप्रीम कोर्ट ने रामजन्म भूमि को लेकर रामलला विराजमान के पक्ष में फैसला दिया। तीसरी घटना 5 अगस्त 2020 की है, जब पीएम मोदी ने भव्य राम मंदिर का शिलान्यास किया। इन तीनों घटनाओं की तारीखें जोड़कर ही फिल्‍म का नाम 695 रखा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें