BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: सामंथा का पहला ऐड, पहचान में नहीं आ रहीं एक्ट्रेस

Admin

Tue, Oct 3, 2023

मुंबई

साउथ सिनेमा की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु का एक पुराना ऐड इस वक्त सुर्खियों में है, जिसमें वह पहचान में नहीं आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये लुक उनका तब का है जब वो फेमस नहीं हुई थीं। इस ऐड में सामंथा को देखकर उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल है। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस पुराने लुक को देखकर हैरानी जता रहे हैं।

सामंथा के इस एक यूजर ने लिखा, 'ये इनके करियर के शुरुआती दिनों का है। सामंथा के लिए तालियां, आज वो जिस मुकाम पर पहुंच गई हैं।' एक ने कहा, 'वह अब बिल्कुल अलग इंसान दिखती है', जबकि एक अन्य ने लिखा, 'यकीन नहीं हो रहा कि ये उनका डेब्यू है। डेब्यू के लिहाज से उनके ऐक्शन, हाथों के जेश्चर सभी शानदार हैं।'

वहीं कुछ लोगों ने उनकी ये झलक देखकर कहा कि ऐसा लगता है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी और होठों की सर्जरी कराई थी। कुछ लोगों ने तो ये मानने से ही इन्कार कर दिया कि इस वीडियो में नजर आ रही लड़की सामंथा हैं। उन्होंने पूछा- ये कौन हैं, ये हमारी समंथा नहीं हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तको सामंथा रुथ प्रभु को आखिरी बार विजय देवरकोंडा के साथ 'कुशी' में देखा गया था। हालांकि, कमाई के लिहाज से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीइसके बाद उनके पास वरुण धवन के साथ वेब सीरीज 'सिटाडेल इंडिया' है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें