BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: 'पठान' ने हमें एक उद्योग के रूप में वापस जगह दिलाई : जॉन अब्राहम

Admin

Fri, Jan 26, 2024

मुंबई

शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'पठान' की रिलीज के एक साल पूरा होने पर फिल्म में एंटी-हीरो का किरदार निभाने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम ने कहा कि यह फिल्‍म उद्योग में बहुत सारा सम्मान और गौरव वापस लेकर आई।

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, 'पठान', 2023 में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली पहली हिंदी फिल्म थी।

'पठान' की रिलीज के एक साल पूरा होने पर जॉन ने कहा, "पठान की सालगिरह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से और हिंदी फिल्म उद्योग के लिए हमेशा पुरानी यादों को ताजा करेगी क्योंकि यह वह फिल्म थी जिसने हमें एक उद्योग के रूप में वापस उछाल दिया।"

उन्होंने कहा, “पठान’ हमेशा एक ऐसी फिल्म के रूप में खड़ी रहेगी, जिसने उद्योग में बहुत सारा सम्मान और गौरव वापस लौटाया। इसने हिंदी फिल्म उद्योग की धारणा, भावना और आगे की यात्रा को बदल दिया। देखिए कि कैसे फिल्म उद्योग ने 'पठान' के साथ सिनेमा में अपना अब तक का सबसे बड़ा वर्ष देने के लिए वापसी की है।''

जॉन ने कहा कि इस कारण से 'पठान' की यादें हमेशा उनके जेहन में रहेंगी क्योंकि वह कहते हैं, "यह इंडस्ट्री मेरा घर है।"

जॉन बोले, “मुझे 'पठान' के लिए जितना प्यार मिला है, वह अविश्वसनीय है। एक एंटी-हीरो की भूमिका निभाना और दिल जीतना बहुत ही खास एहसास है।''

जॉन को उम्मीद है कि आदित्य चोपड़ा 'पठान' में उनके किरदार जिम को विकसित करने के लिए अपने अगले कदम की योजना बना रहे हैं, ताकि उन्हें प्रसिद्ध वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का एक अभिन्न हिस्सा बनाया जा सके, जिसने केवल हिट फिल्में दी हैं।

वह कहते हैं, "मुझे उम्मीद है कि मैं इस वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बना रहूंगा और सिनेमा के प्रति अपनी कला और जुनून से आप सभी को मंत्रमुग्ध करूंगा।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें