BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: मधुबाला फेम TV एक्टर ने एक ही परिवार के चार लोगों पर बरसाई गोलियां, पेड़ काटने को लेकर हुआ था झगड़ा, गिरफ्तार

Admin

Wed, Dec 6, 2023

बिजनौर
यूपी के बिजनौर में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने टीवी एक्टर भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल भूपेंद्र का विवादित मेड़ पर खड़े पेड़ काटने के विवाद को लेकर गांव के ही एक युवक से झगड़ा हो गया था। जिसके उन्होंने बाद उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी।

ये घटना बढ़ापुर थाना क्षेत्र के कुंआखेड़ा खदरी का है। टीवी एक्टर भूपेंद्र सिंह के खेत से ही सटा हुआ गुरदीप सिंह का भी खेत है। खेत के मेड़ के बीच खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। भूपेंद्र ने शनिवार को खेत की हदबंदी के लिए पिलर लगवाए थे। आरोप है कि भूपेंद्र रविवार दोपहर हदबंदी के लिए ही मेड़ पर मौजूद यूकेलिप्टिस के पेड़ कटवा रहा था। इसकी जानकारी होते ही गुरदीप अपने बेटे दोनों बेटे गोविंद, अमरीक और पत्नी मीराबाई के साथ खेत पर पहुंच गया और पेड़ काटने का विरोध किया।

विवाद को लेकर दोनों में पहले जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान टीवी एक्टर ने अपनी 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग से गोविंद की मौके पर मौत हो गई, जबकि गुरदीप, अमरीक और बीराबाई गंभीर घायल हो गए। इस घटना से हड़कंप मच गया। वहीं आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दूसरी ओर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी होने पर एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे।

युवक की हत्या को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज भी गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी भी की। साथ ही डीआईजी ने स्थानीय पुलिस को घटना को लेकर निर्देशित भी किया।

मधुबाला जैसे टीवी सीरीयल में काम कर चुके हैं भूपेंद्र
भूपिंदर ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन सीरीज जय महाभारत से की थी। इसके अलावा उन्होंने ये प्यार ना होगा कम, मधुबाला - एक इश्क एक जुनून, एक हसीना थी, तेरे शहर में, काला टीका और रिश्तों का चक्रव्यूह जैसे टीवी सीरीयल में भी काम किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें