BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: काजोल की सुरक्षा टीम ने नहीं दी थी तस्वीर खिंचवाने की अनुमति

Admin

Fri, Jan 19, 2024

 मुंबई

बी-टाउन सितारों के साथ अक्सर सेल्फी लेने वाले ओरी स्ट्रीमिंग चैट शो कॉफी विद करण के फिनाले सीजन में दिखाई दिए। एपिसोड के दौरान, ओरी ने खुलासा किया कि एक बार अभिनेत्री काजोल की सुरक्षा टीम ने उनके साथ तस्वीर लेने से मना कर दिया था। यह घटना तब हुई जब ओरी न्यूयॉर्क के एक कॉलेज में थे और एक अटेंडेंट के रूप में अपनी पहली नौकरी कर रहे थे।

ओरी ने शो होस्ट करण जौहर को बताया, जब मैं न्यूयॉर्क में कॉलेज में था तो मेरी पहली नौकरी चिल्ड्रन शुड वॉश देयर हैंड्स कॉन्फ्रेंस में एक पद के लिए थी। बहुत से लोग यह नहीं जानते कि मैं काजोल के लिए अटेंडेंट नंबर 3 था और शायद वह भी यह नहीं जानती। मुझे लगता है कि यह 2013 में न्यूयॉर्क में द पियरे में हुआ था। उन्होंने आगे कहा, वह भाषण दे रही थी और मैंने उसकी सुरक्षा में लगे लोगों से एक फोटो लेने की अनुमति मांगी, मगर मना कर दिया गया।

इसके बाद करण ने कहा, बड़ी विडंबना है, उन्हें नहीं पता होगा कि इतने सालों में एक दिन आप उनकी बेटी (न्यासा देवगन) के साथ लाखों तस्वीरों में होंगे। ओरी ने कहा, हां, जिंदगी का चक्र पूरा होता है। मैं न्यासा से ऐसे प्यार करता हूं जैसे वह मेरी छोटी बहन है। कॉफी विद करण डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें