बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर : बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर
Ramesh Batra
Tue, Jun 23, 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी पिछले कुछ समय से अपनी एक अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का नाम हैÓबेबी डू डाई डूÓ, जो 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अब मेकर्स ने इस फिल्म का एक टीजर वीडियो जारी कर दिया है. टीजर वीडियो में हुमा कुरैशी एक किलर के किरदार में नजर आ रही हैं. टीजर को देखकर कहानी के बारे में तो ज्यादा कुछ पता नहीं चलता है, लेकिन ऐसा लगता है कि हुमा का किरदार अपनी बहन की मौत का बदलने लेने के लिए लोगों का मर्डर कर रही है.
टीजर की शुरुआत एक लड़की के वॉयसओवर से होती है. वो कहती है, ये कहानी उस रात शुरू होती है जिस रात मेरा मर्डर हुआ था, लेकिन ये स्टोरी मेरे बारे में नहीं है. ये मेरी गूंगी-बहरी बहन की कहानी है. उसके बाद हुमा कुरैशी के किरदार के एंट्री होती है, जो एक के बाद एक लोगों का मर्डर करती है. वो बोल और सुन नहीं सकती है. शहर में उसका खौफ फैल जाता है. वो हमेशा अपने साथ एक छाता लेकर चलती है. टीजर में दिखाया गया है कि वो मर्डर करने के लिए छाते का ही इस्तेमाल करती है.
टीजर काफी जबरदस्त लग रहा है और हुमा कुरैशी काफी इंटेंस लग रही हैं. ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म के जरिए वो एक बार फिर से पर्दे पर अपना कमाल दिखाने वाली है. नचिकेत सामंत ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है और हुमा के भाई साकिब सलीम इसके प्रोड्यूसर हैं. चंकी पांडे भी इस पिक्चर में नजर आने वाले हैं. टीजर में एक जगह पर उनकी छोटी सी झलक दिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन