BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: 4 पुरुषों के साथ दो महिलायें घर में चल रहा था सेक्स रैकेट

Admin

Thu, Jun 15, 2023
रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस ने एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 2 महिलाओं के साथ 4 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मकान मालिक को भी आरोपी बनाया है। दरअसल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हाइवे के पास एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से इसकी सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस की टीम ने उक्त मकान में छापा मारा और इस दौरान 4 पुरुष और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि पिछले लंबे समय से सेक्स रैकेट की जानकारी मिल रही थी पर कल पुख्ता जानकारी मिलते पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान चार युवक और दो युवतियों को पकड़ा गया। इस पूरे मामले में आरोपियों के साथ सेक्स रैकेट संचालक और मकान मालिक के खिलाफ भी अनैतिक देह व्यापार अधिनियम धारा 3, 4, 5, 6 के तहद मामला पंजीबद्ध किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें