BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: मध्य प्रदेश के मुरैना के कोतवाली थाना पुलिस ने 10 साल से चल रहा था फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय, अब पकड़ा, तीन गिरफ्तार

मुरैना
मध्य प्रदेश के मुरैना के कोतवाली थाना पुलिस ने एक फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि यह फर्जी ऑफिस 10 साल से चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार कुलदीप दुबे के पास कुछ दिन पहले नामांतरण का एक मामला सामने आया था नामांतरण के दौरान खुलासा हुआ कि  यह रजिस्ट्री फर्जी लिखी गई है। फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का संचालन संजीव कुलश्रेष्ठ नाम का युवक कर रहा था।

तहसीलदार कुलदीप दुबे का कहना है कि उनके पास कई दिनों से फर्जी ऑफिस की लगातार शिकायत आ रही थीं।  इन शिकायतों को कलेक्टर के संज्ञान में भी लाया गया। शहर के गोपालपुर में यह फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय संचालित हो रहा था कोतवाली पुलिस ने जब छापा मारा तो मौके से इस फर्जीबाड़े का मुख्य आरोपी भाग गया पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। छापेमारी में 41 रजिस्ट्रियां और उप पंजीयक से लेकर अन्य अफसरों के नाम की 20 सील जप्त की गई हैं। पुलिस ने कमरे से सब रजिस्ट्रार कार्यालय से रिकॉर्ड के वर्ष 2014 और 2009 की अंगुष्ठ पंजी भी जप्त की पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें