: प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव पर बन रही रणनीति
Sun, Jan 28, 2024
रायपुर.
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष रजनी पाटिल की मौजूदगी में आज शनिवार को कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक शंकर नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में चल रही है। बैठक लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयारी की जा रही है। इसी मुद्दे पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा रही है।
वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृ्त्व में प्रदेश भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर भी मंथन किया जाएगा। बैठक में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत कई दिग्गज नेता मौजूद हैं।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कहा था कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी नए और पुराने चेहरों पर को मौका दे सकती है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि इस पर फैसला केंद्रीय चुनाव समिति यानी सीइसी लेगी।
अलका लांबा का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा पर कल से
दूसरी ओर नवनिर्वाचित महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा 28 और 29 जनवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अलका का पहला छत्तीसग प्रवास है। प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बताया कि कल सुबह 9 बजे एयरपोर्ट में महिला कांग्रेस की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसे लेकर महिला कांग्रेस पदाधिकारी काफी उत्साह है। सुबह 11 बजे राजीव भवन में स्वागत वंदन अभिनंदन किया जाएगा। उसके बाद वो दोपहर 12 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगी। दोपहर 1 बजे प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक होगी। इसमें महिला कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। 29 जनवरी को धमतरी में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम उपस्थित रहेंगे।
: शराबी था पिता: मरने के बाद बेटों ने शव लेने से किया इनकार
Sun, Jan 28, 2024
कोरबा.
कोरबा में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों के द्वारा दूरी बनाने की स्थिति में पोस्टमार्टम करने से लेकर अंतिम संस्कार तक की प्रक्रिया पूरी कराई। पुलिस ने बताया कि अपनी ड्यूटी के साथ-साथ मानवता के नाते इस तरह के कार्य करने भी जरूरी हो जाते हैं। कई बार ऐसे मौके उसके सामने आते हैं। जिसका कोई नहीं होता, उसके लिए पुलिस होती है।
कोरबा कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक राजेंद्र पांडेय नाम के व्यक्ति का अंतिम संस्कार कराया। राजेंद्र पांडेय का शव इतवारी बाजार क्षेत्र में पाया गया था। इसकी सूचना एक व्यक्ति ने पुलिस को दी थी। कुछ ही देर में मृतक की पहचान होने पर उसके परिजनों की तलाश की गई और उन्हें इस बारे में अवगत कराया गया। लेकिन उन्होंने मामले को हल्के से लेने के साथ बात को टाल दिया। कोतवाली थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने मामले को संवेदनशीलता से लेने के साथ अगली कार्रवाई के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया। इसके बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की अगली कड़ी में पुलिस ने जरूरी व्यवस्था करते हुए मृतक का अंतिम संस्कार कराया। कोतवाली थाने में पदस्थ एएसआई अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और परिजनों को सूचना दी। मृतक के दोनों बेटों ने शव को लेने से इंकार कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसके पिता आदतन शराबी थे। घर से बाहर निकल चुके था और बीमारी से ग्रस्त थे। जब घर से निकल गए हैं तो अब वो उसका अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। ऐसे में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव का आसपास के लोगों की मदद से उसका हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया।
हादसे और अन्य कारण से होने वाली मौत के मामले में जब अज्ञात मृतकों की पहचान चाहकर भी नहीं हो पाती, तब पूरी प्रक्रिया अपनाते हुए ऐसे मामलों में पुलिस स्वयं या सामाजिक संगठनों के सहयोग से अंतिम संस्कार की कार्रवाई करती है। राजेंद्र पांडेय की मौत का मामला इससे अलग है, जिसमें परिजनों के होते हुए पुलिस को यह सब कुछ करना पड़ा।
: कोरबा में SECL के कोल स्टॉक में पांच दिन से लगी है आग
Sun, Jan 28, 2024
कोरबा.
एसईसीएल मानिकपुर के प्राइवेट स्टार्टिंग के कोल स्टॉक में पांच दिनों से आग लगी हुई है। भारी मात्रा में रखा गया कोयले का स्टॉक धू धू कर जल रहा है लेकिन किसी को इस ओर ध्यान नहीं है। रेलवे स्टेशन के सेकेंड एंट्री के पास है, यह प्राइवेट साइडिंग की घटना है। कोयला परिवहन के दौरान ओवरलोड कोयला एडजस्टमेंट का कोयले का भंडारण किया गया है।
इस आगजनी की घटना के बाद भी एसईसीएल प्रबंधन और न ही रेलवे सुध ले रहा है। राहगीरों की मानें तो कुछ दिनों पहले आग लगने की सूचना पर दमकल वाहन को मौके पर बुलाया गया था। आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके बावजूद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। तब से धू धू कर कोयले का स्टॉक जल रहा है लेकिन ओर किसी का ध्यान नहीं है। एसईसीएल के कोल साइडिंग पर सुरक्षा पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि वह सीसीएल द्वारा अधीन त्रिपुरा राइफल्स के जवान हैं और उनकी ड्यूटी लगी हुई हैv आज कब कैसे और किन परिस्थितियों में लगी है। इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है, लेकिन पिछले कई दिनों से आग लगी हुई है।
आग पर काबू पाने दमकल वाहन को बुलाया गया था। लेकिन उसके बावजूद भी आप पर काबू नहीं पाया जा सका है। कोल स्टॉक में लगी आग रेलवे स्टेशन के करीब है, जहां मालगाड़ी से कुल परिवहन करने के अलावा यात्री ट्रेन कभी परिचालन किया जाता है।