BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

पानी की चोरी से उपभोक्ता त्रस्त, पालिका का राजस्व ध्वस्त : चोरी के कनेक्शन और मोटर लगाकर पानी खींच रहे लोग

Ramesh Batra

Sat, Apr 12, 2025

तिल्दा-नेवरा!

भीषण गर्मी के चलते नगर में पेयजल की समस्या दिन ब दिन बढ़ते जा रही है। आम जनता के भारी विरोध और पदयात्रा के बाद सी एम ओ ने अफरा-तफरी में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन मरम्मत तो करवा दी, मगर आम उपभोक्ता के लिए कनेक्शन चोरी और टुल्लू पम्प से पानी खींचने की परंपरा सिरदर्द बनी हुई है।

उल्लेखनीय है कि नगर में करीब 25 किमी दूर सोमनाथ एनीकट से पानी सप्लाई होता है। वहाँ से नगर तक कि पाइपलाइन को तंदुरुस्त करवा दिया गया है।साथ ही विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन विस्तार के कार्य को सी एम ओ ने तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दे दिए हैं। ऐसे समय में सबसे बड़ी समस्या यह है कि कई लोगों ने बिना नल कनेक्शन के आवेदन और भुगतान के, प्राइवेट प्लम्बर से मेन पाइपलाइन से कनेक्शन करवा लिए हैं। सैकड़ों चोरी के कनेक्शन होने से नियमित उपभोक्ताओं को उचित मात्रा में जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। साथ ही पालिका व राज्य सरकार को लाखों के राजस्व का घाटा भी उठाना पड़ रहा है।

बावजूद इतनी तकलीफ के उन कनेक्शन-धारियों पर कोई कार्यवाही नहीं होना आश्चर्य की बात है। कई लोग तो रसूखदारों के साये तले बचे हुए हैं, तो कुछ सोचते हैं कि कोई कार्यवाही तो होगी नहीं, ज्यादा से ज्यादा कनेक्शन काट दिया जाएगा। सी एम ओ ने ऐसे अवैधानिक कनेक्शन जानकारी होने पर काटने की बात भी की है, मगर पता चला कि नवनिर्वाचित पालिका की परिषद की बैठक में ऐसे लोगों से विशेष नरमी बरतते हुए, इनके कनेक्शन नियमित करने का प्रस्ताव रखा है।

मजेदार बात तो यह है कि अभी पैसा पटाकर भी कोई कनेक्शन नहीं प्राप्त कर पा रहा है। अभी परिषद ने नए कनेक्शन बन्द कर दिए हैं, यहाँ तक कि पैसों का 1माह पूर्ण भुगतान कर चुके लोगों को कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में जो निडर होकर चोरी के कनेक्शन करवा लेते हैं, उनके ऊपर बिना कोई कार्यवाही किये उनके कनेक्शन नियमित करने प्रस्ताव पास करना हास्यास्पद है।

इसके अलावा अधिकांश कनेक्शन-धारियों द्वारा टुल्लू पम्प से पानी खींचा जा रहा है, ऐसे में आसपास के अन्य उपभोक्ताओं के यहाँ का पानी भी चला जाता है। ऐसे मे सी एम ओ को सावधानीपूर्वक हर नागरिक का हित देखते हुए निर्णय लेना अति-आवश्यक है। वरना जनता का आक्रोश फूटने में समय नहीं लगेगा।

वर्जन: सी एम ओ अनीश ठाकुर

सी एम ओ ने कहा है कि कनेक्शन और पानी चोरी के खिलाफ शीघ्र बड़ी कार्यवाही करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें