BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: जिला पुलिस जशपुर द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही

Admin

Mon, Jul 22, 2024
मुकेश कुमार ध्रुव जशपुर | पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस द्वारा निरंतर पशु तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये लगभग 200 मवेशियों को जप्त किया गया है एवं फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि जशपुर सीमा से लगे भभरी जंगल होते हुये झारखंड की ओर कुछ व्यक्ति मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते तेज गति से तस्करी करते हुए ले जा रहे हैं, इस सूचना पर सिटी कोतवाली जशपुर में पदस्थ उप निरीक्षक सरिता तिवारी एवं स.उ.नि. ईश्वर प्रसाद वारले के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित कर मौके के लिए रवाना किया गया, टीम द्वारा ग्राम जरिया के आदर्श लोक शिक्षा केन्द्र के पास दबिश देकर घेराबंदी किया गया एवं 28 नग मवेशियों को जप्त किया गया, पुलिस को घेराबंदी करते देख तस्करी पशुओं को छोड़कर भाग गये। पुलिस द्वारा अज्ञात तस्करो से जप्त कुल 28 नग मवेशियों को जप्त कर सुरक्षार्थ रखवाया गया है एवं पशु तस्करी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपी के संबंध में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं पशु जप्ती कार्यवाही में उप निरीक्षक सरिता तिवारी, स.उ.नि. ईश्वर प्रसाद वारले, आर. जमुना भगत, आर. राजीव लकड़ा, आर. विनोद तिर्की, आर. बसंत खुटिया, आर. रवि राम एवं अन्य स्टाॅफ का योगदान रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें